Aaj Ka Rashifal horoscope Today 4 February 2024- ग्रहों की स्थिति- गुरु मेष राशि में। कन्या राशि में केतु। चंद्रमा का प्रवेश वृश्चिक राशि में हो गया है। शुक्र और मंगल धनु राशि में। बुध और सूर्य मकर राशि में। कुंभ राशि में शनि और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
Rashifal (राशिफल)-
मेष राशि- शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। चोट-चपेट लग सकता है। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सब कुछ आपके हिसाब से चल रहा है। बस स्वास्थ्य पर थोड़ा सा एक-दो दिन ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।
11 फरवरी तक इन 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, बुधादित्य राजयोग से राजा के समान हो जाएगा जीवन
वृषभ राशि- वृषभ राशि का आनंददायक जीवन दिख रहा है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नौकरी चाकरी की स्थिति बड़ी अच्छी है। रंगीनियत बनी हुई है। बस बढ़ने ना पावे। प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है। कुल मिलाकर के थोड़ा कंट्रोल में आगे बढ़ीए। सुख समय रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे। हां लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। व्यवधान रहेगा थोड़ा आपके मार्ग में, प्रेम संतान अच्छा व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मंगल का मकर राशि में प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ, देखें क्या आपको भी होगा लाभ
कर्क राशि- भावुक मत होइएगा। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम रहेंगे। प्रेमी और संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापार सही चलेगा, स्वास्थ्य नरम-गरम, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा ज्यादा गड़बड़ रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि संभव है लेकिन गृह कलह भी संभव है। कलाकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक प्रेम संतान अच्छा व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बिल्कुल आक्रामक बने रहेंगे व्यापारिक स्थिति में और यह अच्छा होगा। अपनों का साथ होगा एक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है प्रेम संतान अच्छा है व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
Shani : कुंभ राशि में शनि होंगे अस्त, इन 4 राशियों को होगा लाभ तो ये 3 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां
तुला राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। बस निवेश मत करिएगा और जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य प्रेम व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार बहुत अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा।
धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संतान समीप है व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा प्रेम संतान अच्छा व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है प्रेम संतान अच्छा व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।