Aaj Ka Rashifal 14 May 2024 Today Horoscope Prediction for Mesh to Meen Rashi Tuesday

Aaj Ka Rashifal 14 मई 2024: ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध और शुक्र मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से ये समय अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। किया गया पराक्रम सफलता लाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा बस निवेश इस समय वर्जित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का भी अभी भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार भी मध्यम चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। हालांकि स्वास्थ्य ठीक है। थोड़ा सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी सही रहेगा। तांबें की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। सरकारी तंत्र का साथ होगा। राजनीतिक साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति ठीक-ठाक है। शत्रुओं का पराजय होगा। अपनों का साथ होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी कंधा से कंधा मिलाकर चलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु समन भी संभव है। बच्चों की सेहत में सुधार। प्रेम का साथ। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करें। उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *