[ad_1]
![]()
मुंबई: एक्टर आयुष शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन करने के लिए वो पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने पर मुझे किस कदर ट्रोल किया गया था।
आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई है। आयुष ने साल 2018 में ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। इसके बाद आयुष की अगली फिल्म भी सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की अंतिम: द फाइनल ट्रुथ थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
आयुष शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि डेब्यू फिल्म की रिलीज के बाद लोगों ने उनकी तुलना कुत्ते से कर दी थी। इस बात ने एक्टर को रोने पर मजबूर कर दिया था। उन्हें लेकर कहा गया कि आयुष शर्मा से अच्छा तो सलमान खान एक कुत्ते को लॉन्च कर देते। सलमान खान ने अपना पैसा बर्बाद कर दिया है।
आयुष ने आगे बताया कि उस दिन मेरे मन में एक विचार आया कि जब मेरा बेटा बड़ा होगा और इंटरनेट पर जाकर अपने पिता के बारे में पढ़ेगा कि किसी ने लिखा था कि उसका पिता एक कुत्ता है। तब उसे कैसा लगेगा। मैं बस इतना चाहता हूं कि जब मेरा बेटा और बेटी बड़े हो जाएं, तो उन्हें अच्छी चीजें पढ़नी चाहिए उनके पिता के बारे में। उन्हें मुझ पर गर्व होना चाहिए।
आयुष ने कहा कि नफरत भरी टिप्पणी ने उन्हें खुद पर और ज्यादा मेहनत करने के लिए इंस्पायर किया। आज, मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं, आपने मुझे यह इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।
[ad_2]
Source link
