अनुष्का शंकर ने भारत का बढ़ाया मान, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी करेगी सम्मानित, मिलेगी मानद उपाधि

[ad_1]

नई दिल्ली: मशहूर सितार वादक, निर्माता, संगीतकार और ग्रैमी अवॉर्ड्स में 9 बार नॉमिनेशन पा चुकीं अनुष्का शंकर को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मानद उपाधि मिलेगी. उन्होंने इसे अपने करियर का बेहद अहम पल बताया. अनुष्का ‘भारत रत्न’ से सम्मानित सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री में अनुष्का की उत्कृष्ट उपलब्धियों के चलते उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है, जो संगीत के क्षेत्र में उनके गहरे प्रभाव और उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

अनुष्का शंकर ने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे करियर का बेहद अहम और सुखद पल है, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह का सम्मान मिलेगा. मानद उपाधि प्रदान करने के लिए मैं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की बहुत आभारी हूं.’

Tags: Bollywood news, Entertainment news.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *