कभी रियालिटी शो से दिखा दिया था बाहर का रास्ता, फिर मेहनत से पलटी कायनात, जन्मदिन पर पढ़ें अरिजीत सिंह की असली कहानी

[ad_1]

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. अरिजीत सिंह के जन्मदिन के इस खास मौके पर देशभर से फैन्स ने उन्हें बधाई दी है. सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का जन्मदिन छाया हुआ है. फैन्स के साथ बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर हैं और पूरी दुनिया में अपने सुरों का जादू बिखेर चुके हैं. अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स की सूची में टॉप पर गिने जाते हैं.

अरिजीत सिंह ने अपने करियर में 235 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज से समां बांधा है. अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर भी उनके कई सुपरहिट गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत सिंह को कभी रियालिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. अरिजीत को सफलता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. आज ही के दिन 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में जन्मे अरिजीत सिंह बचपन से ही संगीत के प्रेमी रहे हैं.

Tags: Arijit Singh



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *