Andhra TDP Candidate Chandra Shekhar 5785 cr assets| ADR Report | आंध्रप्रदेश के TDP कैंडिडेट के पास 5785 करोड़ की संपत्ति: इस चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बन सकते हैं; डॉक्टर-आंत्रप्रेन्योर-राजनेता हैं चंद्रशेखर

अमरावती53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के कैंडिडेट चंद्रशेखर ने चुनावी हलफनामे में 5 हजार 785 करोड़ की संपत्ति बताई है। चंद्रशेखर, एक डॉक्टर, आंत्रप्रेन्योर और राजनेता हैं। चंद्रशेखर इस चुनाव में सबसे अमीर कैंडिडेट्स हो सकते हैं।

चंद्रशेखर के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी खुद की संपत्ति 2448.72 करोड़, पत्नी श्रीरत्ना कोनेरू की प्रॉपर्टी 2343.78 करोड़ और बच्चों की संपत्ति करीब 1 हजार करोड़ रुपए है। चंद्रशेखर के परिवार पर अमेरिका के जेपी मॉर्गन चेस बैंक की 1,138 करोड़ रुपए की देनदारी है।

इससे पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने लोकसभा चुनाव के पहले फेज (19 अप्रैल) में छिंदवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को सबसे अमीर कैंडिडेट बताया था। नकुलनाथ के पास 717 करोड़ के आसपास की संपत्ति बताई गई थी।

1999 में MBBS तो 2005 में पेंसिलवेनिया से MD किया

चंद्रशेखर इस समय जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं।

चंद्रशेखर इस समय जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं।

चंद्रशेखर जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी सिनाई हॉस्पिटल में फिजीशियन टीचर हैं। उन्होंने 1999 में विजयवाड़ा की NTR यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस से MBBS किया। 2005 में पेंसिलवेनिया के डेनविल स्थित जीसिंगर मेडिकल सेंटर से MD किया।

चंद्रशेखर आंध्र प्रदेश के बरीपालेम गांव के हैं। वे पढ़ने में काफी तेज थे। MBBS एन्ट्रेंस टेस्ट EAMCET में उनकी 27वीं रैंक थी, जिसमें 60 हजार बच्चे शामिल हुए थे। EAMCET भारत के कठिन एग्जाम्स में से एक माना जाता है।

अमेरिका की कई फर्म्स में चंद्रशेखर का इन्वेस्टमेंट
चंद्रशेखर 2010 से TDP की NRI विंग में काम कर रहे थे। इसमें वे पार्टी वेलफेयर के कामों से जुड़े हुए थे। 2014 में वे नरसरावपेट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने राजनीतिक कारणों के चलते आर संबाशिव राव को टिकट दे दिया था।

चंद्रशेखर के US-बेस्ड कई फर्मों में इन्वेस्टमेंट और शेयर्स हैं। वे महंगी कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सडीज बेंज और टेस्ला हैं। इस बार उनका मुकाबला वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के वेंकट रोसैया के साथ है।

ये खबर भी पढ़ें…

नकुलनाथ देश में पहले चरण के प्रत्याशियों में सबसे अमीर:MP के 88 में से 27 कैंडिडेट्स करोड़पति; ADR ने जारी की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ पहले चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे देश के 1618 प्रत्याशियों में सबसे अमीर है। सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में एमपी से कोई नाम नहीं है। ये आंकड़ा ADR (एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) की रिपोर्ट में सामने आया है। इस रिपोर्ट में पहले चरण में चुनाव वाली मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के 88 कैंडिडेट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *