Box Office Collection | बॉक्स ऑफिस पर ‘दो और दो प्यार’ की धीमी शुरुआत, जानें ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ का कलेक्शन

[ad_1]

Loading

मुंबई: विद्या बालन, प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म ‘दो और दो प्यार’ 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

फिल्म का कलेक्शन
दो और दो प्यार भी पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 50 लाख की कमाई के साथ खाता खोला है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई में शनिवार और रविवार को उछाल दर्ज की जा सकती है।

बड़े मियां छोटे मियां ने की इतनी कमाई
निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हो रही है। बड़े मियां छोटे मियां ने दूसरे शुक्रवार को एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 51.2 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

मैदान का बिजनेस
अजय देवगन की मैदान ने रिलीज के पहले दिन ही धीमी शुरुआत की और फिर ये कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई। मैदान ने रिलीज के नौवें दिन एक करोड़ 44 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 29.79 करोड़ रुपये हो गई है।

क्रू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 21.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 21वें दिन फिल्म ने 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 72.35 करोड़ रुपये हो गई है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *