Deepika Padukone | प्रेग्नेंसी में एक्शन सीन, दीपिका पादुकोण की ‘सिंघम अगेन’ की सेट से तस्वीरें हुई वायरल

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं। हालांकि दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम कर रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर दीपिका की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जो कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप दिखाई दे रहा है।

लेडी सिंघम बनीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में लेडी सिंघम के रूप में दिखाई देगीं। इस फिल्म में उनका स्पेशल कैमियो होने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दीपिका एक्शन सीन करते दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका काफी जोश में नजर आ रही हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की तस्वीरें शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि शक्ति शेट्टी यहां हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दीपिका पादुकोण मुझे गिरफ्तार कर सकती हैं।

एक्ट्रेस की बॉडी डबल भी मौजूद
फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम शक्ति शेट्टी है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में दीपिका ने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है। बालों का जूड़ा बना हुआ है। दीपिका के चारों तरफ डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स मौजूद है। दीपिका की सुरक्षा के लिए उनकी बॉडी डबल भी वहां मौजूद है।

फिल्म की स्टार कास्ट
‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की हिट कॉप फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ का पार्ट होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगी। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर के साथ रणवीर सिंह का भी अहम किरदार होने वाला है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *