Heavy rains lash UAE and surrounding nations as the death toll in Oman flooding rises to 18 | दुबई में 4 इंच बारिश से बाढ़ जैसे हालात: एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, मॉल में पानी भरा; ओमान में बाढ़ से 18 की मौत

[ad_1]

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UAE में तेज बारिश से सड़कें तालाब बन गई हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंगलवार को सड़क, रेलवे और उड़ानों पर असर पड़ा। इन शहरों में ऑफिस और स्कूल बंद कर दिए गए है। लोगों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

UAE में सोमवार 15 अप्रैल की रात से बारिश शुरू हुई थी। मंगलवार 16 अप्रैल शाम तक यहां 120 मिलीमीटर (4.75 इंच) से ज्यादा पानी गिरा। UAE में सालभर में इतनी बारिश होती है। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह और तेज बारिश होने की आशंका जताई है। लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

बहरीन, कतर और सऊदी अरब में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं। ओमान में तेज बारिश के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है।

दुबई में बाढ़ की तस्वीरें

एक मेट्रो स्टेशन के अंदर तक बारिश का पानी भर गया।

एक मेट्रो स्टेशन के अंदर तक बारिश का पानी भर गया।

सड़क पर पानी भरने से वैन डूब गई।

सड़क पर पानी भरने से वैन डूब गई।

सड़कों पर पानी भरने की वजह से जगह-जगह लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं।

सड़कों पर पानी भरने की वजह से जगह-जगह लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं।

बुर्ज खलीफा टावर के पास भी पानी भर गया।

बुर्ज खलीफा टावर के पास भी पानी भर गया।

सड़कों पर पानी भरने से लोग कारों को सड़क पर ही छोड़ गए।

सड़कों पर पानी भरने से लोग कारों को सड़क पर ही छोड़ गए।

बुर्ज खलीफा के ऊपर आसमान में बिजली चमकते हुए।

बुर्ज खलीफा के ऊपर आसमान में बिजली चमकते हुए।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 45 फ्लाइट्स रद्द
बारिश के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। दुबई एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने गल्फ न्यूज को बताया कि 45 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। 3 फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।

पानी में डूबे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ये वीडियो मीडिया हाउस अल अरेबिया ने शेयर किया है…

खाड़ी देशों में मौसम बदलने की वजह
खाड़ी देशों में मौसम बदलने की बड़ी वजह दक्षिण-पश्चिम की तरफ से लो-प्रेशर बनना है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने 2 दिन पहले ही यूएई, सऊदी अरब में तेज बारिश की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने इस दौरान 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान लगाया था।

UAE के राष्ट्रीय मौसम केंद्र के एक्सपर्ट अहमद हबीब ने बताया कि दुबई, अबू धाबी और शारजाह में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। UAE फुटबॉल एसोसिएशन ने बाढ़ के हालात को देखते हुए बुधवार को होने वाले सारे मैच रद्द कर दिए हैं।

ओमान में बारिश से 3 दिन 18 मौतें, 10 स्कूली बच्चे शामिल
ओमान में पिछले तीन दिन से तेज बारिश हो रही है। मस्कट समेत देश के कई इलाकों में हालात बदतर हैं। तीन दिन में यहां 5 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो बस में बैठकर जा रहे थे। अचानक बाढ़ का पानी आने से बस पानी में बह गई।

जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें कुछ घाटी के इलाके के भी हैं, जहां पानी तेजी से भर गया और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

ओमान के पूर्वी क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर बाढ़ जैसे हालात दिखे। विजुअल 14 अप्रैल के हैं।

ओमान के पूर्वी क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर बाढ़ जैसे हालात दिखे। विजुअल 14 अप्रैल के हैं।

ओमान के अल मुधाबी में बाढ़ के चलते कई गाड़ियां पानी में बह गईं।

ओमान के अल मुधाबी में बाढ़ के चलते कई गाड़ियां पानी में बह गईं।

ओमान में बाढ़ के चलते आसपास के इलाकों में काफी जलभराव हो गया। कई रास्ते बंद हो गए।

ओमान में बाढ़ के चलते आसपास के इलाकों में काफी जलभराव हो गया। कई रास्ते बंद हो गए।

ओमान के पूर्वी इलाके में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बच्चे ओले से बचकर भागते हुए।

ओमान के पूर्वी इलाके में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बच्चे ओले से बचकर भागते हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *