Breaking News LIVE Updates; Himachal Pradesh Fire | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, 1 करोड़ का सामान जलकर खाक; कोई घायल नहीं

[ad_1]

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के उना में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जब तक आग बुझ पाती तबतक 1 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया था। आग के समय फैक्ट्री में 10 मजदूर मौजूद थे, लेकिन किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

छत्तीसगढ़ में एक साथ 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया, इनमें एक इनामी भी शामिल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 नक्सलियों ने सोमवार (15 अप्रैल) को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी सहित 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये किस्टाराम, भैरमगढ़, मलांगेर और कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय थे। सभी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *