Election Commission Officials Check Congress Mp Rahul Gandhi’s Chopper In Nilgiris, Tamil Nadu – Amar Ujala Hindi News Live

#WATCH केरल: कांग्रेस सांसद और वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया।

CPI ने इस सीट से एनी राजा को और भाजपा ने अपनी राज्य इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। pic.twitter.com/aWvzXPRgck

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024

रोड शो के दौरान राहुल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई मुख्य रूप से आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता, एक भाषा चाहते हैं। भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं है। भाषा एक ऐसी चीज है जो लोगों के अंदर से आता है। केरल के लोगों से यह कहना कि आपकी भाषा हिंदी से कमतर है, अपमानजनक है। भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए, ऐसा कहना देश के सभी युवा लोगों का अपमान करने जैसा है। 

वायनाड दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद के मनंतवाड़ी बिशॉप से भी मुलाकात करने की संभावना है। शाम को कांग्रेस नेता कोझिकोड जिले में रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारिखों के एलान के बाद वायनाड में यह राहुल गांधी की दूसरी रैली है। 

लोकसभा चुनाव 2019 में वायनाड सीट से राहुल को मिली थी जीत

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने उन्हें 55,120 वोटों के अंतर से हराया था। जबकि वायनाड में राहुल गांधी को जीत मिली थी। इस बार फिर कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *