Manipur Violence Update; Imphal Kangpokpi Moirangpurel | Lok Sabha Election | मणिपुर में फिर हिंसा, फायरिंग में 2 लोगों की मौत: दोनों कुकी समुदाय के; लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली घटना

  • Hindi News
  • National
  • Manipur Violence Update; Imphal Kangpokpi Moirangpurel | Lok Sabha Election

इम्फाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव के पहले मणिपुर में फिर गोलीबारी हुई। खुद को बचाने के लिए लोग छिपते नजर आए।

मणिपुर में 11 महीने (पिछले साल मई से) उपद्रव जारी है। शनिवार (13 अप्रैल) को एक बार फिर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। पूर्वी इम्फाल और कांगपोकपी जिले के बीच मोइरंगपुरेल इलाके में हथियारबंद दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई।

बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे दोनों कुकी समुदाय से हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आचार संहिता लागू है, लेकिन बीते दो दिन से मणिपुर में अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी हुई।

घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। जवानों की टुकड़ियां इलाकों में सर्चिंग भी कर रही हैं। लोकसभा चुनाव के चलते मणिपुर में एक्ट्रा सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

मोइरंगपुरेल इलाके में कुकी और मैतई में मुठभेड़ के बाद गोलियां चली हैं।

मोइरंगपुरेल इलाके में कुकी और मैतई में मुठभेड़ के बाद गोलियां चली हैं।

इलाके में मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए झाड़ियों में जाकर छिप गए।

इलाके में मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए झाड़ियों में जाकर छिप गए।

गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षाबलों ने यहां पर सर्चिंग की है।

गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षाबलों ने यहां पर सर्चिंग की है।

15 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह का दौरा
15 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह का मणिपुर दौरा है। ऐसे में ताजा हिंसा के कारण क्षेत्र में तनाव है। वहीं, 19 अप्रैल को पहले फेज में इनर और आउटर मणिपुर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है। केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों की तैनाती भी की है। इसके बावजूद हिंसा हो रही है।

कांगपोकपी जिले में 24 घंटे का शटडाउन घोषित
कुकी समुदाय के दो लोगों की हत्या के विरोध में कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (CoTU) ने कांगपोकपी जिले में 13 अप्रैल की मध्यरात्रि से 14 अप्रैल की मध्यरात्रि तक 24 घंटे का पूर्ण शटडाउन घोषित किया है। CoTU का दावा है कि 12 अप्रैल को शांतिपुर में भी कुकी समुदाय के एक व्यक्ति की मैतेई समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी थी।

हिंसा के बाद 65 हजार से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ा
मणिपुर में अब तक 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में 36 हजार सुरक्षाकर्मी और 40 IPS तैनात किए गए हैं। पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में कुल 129 चौकियां स्थापित की गईं हैं।

इम्फाल वैली में मैतेई बहुल है, ऐसे में यहां रहने वाले कुकी लोग आसपास के पहाड़ी इलाकों में बने कैंप में रह रहे हैं, जहां उनके समुदाय के लोग बहुसंख्यक हैं। जबकि, पहाड़ी इलाकों के मैतेई लोग अपना घर छोड़कर इम्फाल वैली में बनाए गए कैंपों में रह रहे हैं।

4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह…
मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी बोले- कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के साथ सौतेला व्यवहार किया:ह मने धारणा बदली, अब नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली से दूर है, न दिल से दूर

PM मोदी ने असम के एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में नॉर्थ-ईस्ट की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए केंद्र की पहल पर चर्चा की थी।

PM मोदी ने असम के एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में नॉर्थ-ईस्ट की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए केंद्र की पहल पर चर्चा की थी।

आजादी के बाद पूर्वोत्तर राज्य दशकों तक हाशिए पर रहे। कांग्रेस सरकारों ने यहां के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया। हमने इस धारणा को बदला कि पूर्वोत्तर बहुत दूर है। आज पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर है और न दिल से दूर है। पूर्वोत्तर ने दुनिया को दिखाया है कि जब नीयत सही होती है, तो नतीजे भी सही होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द असम ट्रिब्यून’ को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए केंद्र की पहल पर चर्चा की। उन्होंने असम में उग्रवाद, अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के दावे, मणिपुर हिंसा, नगालैंड में राजनीतिक संघर्ष और मिजोरम में घुसपैठ की समस्या पर बात की। पूरी खबर पढ़ें

जान बचे तो वोट देने के बारे में सोचें: तलवार-बंदूकें लेकर सो रहे मणिपुर के लोग, बोले- खाने को नहीं, चुनाव से क्या होगा

‘मणिपुर में हिंसा और लड़ाई को एक साल होने वाला है। सरकार अब तक इसे नहीं रोक पाई। हम लोग डरकर जीते हैं। परिवार को साथ नहीं रख पा रहे। बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। बिजनेस ठप है। कमाई की बात तो क्या करूं। हम लोग 10 साल पीछे चले गए हैं। हर हाल में जी लेंगे, बस सरकार शांति करवा दे।’

मणिपुर के आखिरी गांव मोरे में रहने वाले केशव तमिल कम्युनिटी से हैं। म्यांमार बॉर्डर से सटा मोरे गांव कभी टूरिस्ट से भरा रहता था, अब सिर्फ सन्नाटा है। जले घर हैं और हर तरफ हिंसा के निशान। ये हिंसा मैतेई और कुकी के बीच 3 मई 2023, यानी 11 महीने से चल रही है। मैतेई इंफाल में रहते हैं और हिल एरिया कुकी का घर है। दोनों कम्युनिटी के बीच सेना के जवान हैं, ताकि दंगे न हों। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *