[ad_1]
![]()
नई दिल्ली: अमेरिका के डेनवर में उस वक्त एक प्लेन में सवार यात्रियों की जान हलक में अटक गई, जब अचानक इंजन का कवर टूट गया। साउथवेस्ट एयरलाइंस का बोइंग 737-800 विमान जब पैसेंजर्स को लेकर डेनवर से ह्यूस्टन जा रहा था, उसी समय हवा में अचानक इंजन कवर टूट गया और विंग फ्लैप से जा टकराया। जिसके बाद विमान को कोलोरैडो राज्य के डेनवर लौटना पड़ा। संघीय विमानन प्रशासन ने यह जानकारी दी। साउथवेस्ट एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और ह्यूस्टन जा रहे यात्रियों को दूसरे विमान में सवार कराया गया है।
वहीं इस घटना पर विमानन कंपनी ने कहा है कि उसके रखरखाव दल विमान का परीक्षण कर रहे हैं। एयरलाइन के विमान में इस हफ्ते दूसरी बार खराबी आई है। पिछले गुरुवार भी उसकी टेक्सास से रवाना होने वाली उड़ान को, विमान के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद रद्द करना पड़ा था। टेक्सास में लब्बॉक के दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान के दो में से एक इंजन में आग लगी थी। संघीय विमानन प्रशासन दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। दोनों विमान 737-800एस हैं जो 737 मैक्स से पुराना मॉडल है।
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में अमेरिका के टेनेसी के नैशविले में एक विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी के कारण विमान का पायलट जॉन सी. ट्यून हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान एक घास के मैदान में जा गिरा। जिसके बाद प्लेन जमीन से टकराया और उसमें आग लग गई।
[ad_2]
Source link
