Chaitra Navratri is starting from today | चैत्र नवरात्रि का पहला दिन: सर्वाथ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का अद्भुत संयोग; इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन की

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज (9 अप्रैल) से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन (9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक) की रहेगी। नौ दिनों तक देवी पूजा करने के लिए आज घटस्थापना की जा रही है। इसके लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं।

9 अप्रैल को सर्वाथ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग

चैत्र नवरात्रि में माता घोड़े पर सवार होकर आई हैं। व्यापार के नजरिए से ये साल शुभ रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग है। नई चीजें खरीदने के लिए भी ये नवरात्रि शुभ रहने वाली है। इन नौ दिनों में घर की जरूरत की चीजें खरीद सकते हैं।

दोनों योग सुबह 07:32 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 10 अप्रैल को सुबह 05:06 बजे तक हैं। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र पर अश्विनी नश्रत्र का भी योग बन रहा है। इन सभी संयोग के बीच मां भगवती की आराधना शुभ फल देगी।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, नवरात्रि में रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद घर के मंदिर में पूजा करें। पूजा के साथ ही मंत्र जप और ध्यान भी जरूर करें। सुबह-सुबह किए गए जप और ध्यान से ऊर्जा और उत्साह बना रहता है। आलस दूर रहता है। ध्यान करने से शरीर को स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

इन मंत्रों का भी कर सकते हैं जप

  • सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्येत्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तु ते।।
  • ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

इन मंत्रों के अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जा सकता है। देवी कथाएं भी पढ़ और सुन सकते हैं। इस दिन किसी गौशाला में धन और हरी घास का दान करें।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *