Box Office Collection | बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘फैमिली स्टार’, जानें ‘शैतान’ और ‘क्रू’ का कलेक्शन

[ad_1]

Loading

मुंबई: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म फैमिली स्टार 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी ने सभी का दिल जीत लिया है। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री पसंद आ रही है। फैमिली स्टार ने दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन किया है।

फैमिली स्टार का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फैमिली स्टार ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन लगभग 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फैमिली स्टार ने दूसरे दिन 4 करोड़ रुपए कमाए हैं और इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपए हो गया है।

फैमिली स्टार की कहानी
फैमिली स्टार में विजय देवरकोंडा ने गोवर्धन का किरदार निभाया है। गोवर्धन एक मिडिल क्लास लड़का है, जो अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारियां अकेले उठा रहा है। वहीं मृणाल ठाकुर इंदुमती के रोल में दिखी हैं, जो ह्यूमन साइंस की स्टूडेंट हैं। गोवर्धन की जिंदगी इंदु से मिलने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है।

‘शैतान’ ने की इतनी कमाई
अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान ने रिलीज के 30वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरी है। ‘शैतान’ ने 30वें दिन 95 लाख रुपए का कारोबार किया है। अब शैतान का कुल कलेक्शन 142.20 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 204.87 का आंकड़ा पार कर लिया है।

क्रू का कलेक्शन
करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की तिकड़ी ने क्रू में कमाल कर दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू ने 9वें दिन देशभर में 5.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 50 करोड़ के पार हो चुकी है। वहीं, फिल्म ने भारत में 52.70 करोड़ की कमाई कर ली है।

क्रू की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा कि ‘क्रू’ की वर्ल्डवाइड कमाई 94.58 करोड़ हो चुकी है। ये मूवी बहुत जल्द 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार जाएगी। क्रू का डायरेक्शन राजेश ए कृष्णन ने किया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *