[ad_1]
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों के दिग्गज पटकथा लेखक और निर्देशक प्रयाग राज (Prayag Raj) का 23 सितंबर को निधन हो गया। प्रयाग राज ने मुंबई (Mumbai) में 88 साल की उम्र में शनिवार को अपनी आखिरी सांस ली। 24 सितंबर यानी रविवार सुबह मुंबई में दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में प्रयाग राज का अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें उनके परिवार वाले और रिलेटिव्स समेत इंडस्ट्री के भी लोग शामिल हुए थे।
प्रयाग राज ‘अमर अकबर एंथनी’ (Amar Akbar Anthony), ‘धर्मवीर’, ‘नसीब’, ‘मर्द’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। राइटर के निधन की खबर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स प्रयाग राज के इस दुनिया से चले जाने का शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन ने जताया शोक
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने प्रयाग राज के निधन पर शोक जताते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, “हमने अपनी महान फिल्म इंडस्ट्री का एक और स्तंभ खो दिया.. प्रयाग राज का निधन हो गया..”
शबाना आजमी ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ की एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर प्रयाग राज की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “लेखक निर्देशक अभिनेता प्रयाग राज के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। रेस्ट इन पीस।”
Sorry to hear about the passing away of writer director actor Prayag Raj. RIP pic.twitter.com/OZN2P7xQeH
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) September 23, 2023
अनिल कपूर ने भी दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म ‘हिफाजत’ के सेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं स्वर्गीय प्रयाग राज के निधन से सचमुच बहुत दुखी हूं। “हिफ़ाजत” में उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी। उसकी आत्मा को शांति मिलें।”
I’m truly saddened by the loss of the late Prayag Raj. Working with him on “Hifazat” was a privilege. May his soul rest in peace.🙏🏻 pic.twitter.com/Al4RP7poFb
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 24, 2023
बता दें कि प्रयाग राज फिल्मों का लेखन और निर्देशन के अलावा म्यूजिक भी कंपोज करते थे। उन्होंने गायिकी में भी अपना हाथ आजमाया था। प्रयाग राज अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके थे।
[ad_2]
Source link