LSG vs GT IPL 2024 Highlights : लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हरा दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 18.5 ओवर में 130 रन ही बना सकी।
इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने अच्छी शुरुआत की है। पावरप्ले में गुजरात ने एक विकेट खोकर 54 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 21 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन एक रन बनाकर आउट हुए। साईं सुदर्शन 23 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। शरत दो रन ही बना सके। दर्शन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विजय शंकर ने 17, उमेश यादव ने दो रन बनाए। राशिद खाता नहीं खोल सके।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टायनिस के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए उमेश और नालकंड ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही दोनों विकेट गंवा दिए। क्विंटन डिकॉक 4 गेंद में 6 रन और देवदत्त 7 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल 31 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टायनिस 43 गेंद में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष बदोनी 11 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।
केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीन मैच में दो जीत के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने दो मैच जीते हैं और दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसकी टीम पॉइंट्स टेबल में अभी सातवें स्थान पर है।
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Highlights-
LSG : 163-5 (20)
GT : 130-10 (18.5)
11:14 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ ने गुजरात को हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हरा दिया है। लखनऊ के लिए यश ठाकुर ने 5 विकेट हासिल किए।
11:11 PM – LSG vs GT Live Score – राहुल तेवतिया लौटे पवेलियन
यश ठाकुर ने राहुल तेवतिया को पवेलियन भेजकर मैच में चौथा विकेट झटका। गुजरात ने नौवां विकेट गंवा दिया है।
11:08 PM – LSG vs GT Live Score – गुजरात को 12 गेंद में चाहिए 44 रन
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 12 गेंद में 44 रन चाहिए। राहुल तेवतिया 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। जॉनसन उनके साथ हैं।
10:58 PM – LSG vs GT Live Score – नवीन को मिला विकेट
गुजरात का आठवां विकेट गिरा है। नवीन उल हक को पहली सफलता मिली है। उन्होंने उमेश यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उमेश दो रन ही बना सके।
10:46 PM – LSG vs GT Live Score -यश ठाकुर ने दिए डबल झटके
यश ठाकुर ने अपने दूसरे ओवर में विजय शंकर और राशिद खान को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। यश ठाकुर ने मैच में तीन विकेट लिए हैं।
10:41 PM – LSG vs GT Live Score – गुजरात को जीत के लिए चाहिए 72 रन
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 36 गेंद में 72 रन चाहिए। टीम ने 14 ओवर में पांच विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। शंकर और तेवतिया क्रीज पर मौजूद हैं।
10:32 PM – LSG vs GT Live Score – गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौटी
गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट गए हैं। क्रुणाल पांड्या ने दर्शन नालकंडे को आउट करके मैच में तीसरा सफलता हासिल की।
10:18 PM – LSG vs GT Live Score – क्रुणाल ने एक ओवर में लिए दो विकेट
गुजरात की पारी लड़खड़ा गई है। क्रुणाल पांड्या ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने साईं सुदर्शन और फिर शरत को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
10:14 PM – LSG vs GT Live Score – गुजरात का तीसरा विकेट गिरा
गुजरात टाइटंस को नौवें ओवर में तीसरा झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या ने साईं सुदर्शन को आउट किया। सुदर्शन 23 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
10:06 PM – LSG vs GT Live Score – रवि बिश्नोई ने लपका अद्भूत कैच
रवि बिश्नोई ने फॉलो थ्रू में केन विलियमसन का अद्भूत कैच लपका है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया है। केन 5 गेंद में एक रन ही बना सके।
9:58 PM – LSG vs GT Live Score – पावरप्ले में गुजरात ने बनाए 54 रन
गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 54 रन बनाए हैं। गिल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम को जीतने के लिए 110 रन चाहिए।
9:48 PM – LSG vs GT Live Score – शुभमन गिल लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस को 6वें ओवर में पहला झटका लगा है। शुभमन गिल 21 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। यश ठाकुर ने उन्हें आउट किया।
9:33 PM – LSG vs GT Live Score – तीन ओवर में बने 22 रन
गुजरात टाइटंस ने तीन ओवर में 22 रन बना लिए हैं। गुजरात ने भी धीमी शुरुआत की है। सुदर्शन 12 और गिल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9:33 PM – LSG vs GT Live Score – गुजरात की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात की पारी की शुरुआत के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन क्रीज पर उतर गए हैं। गुजरात को जीत के लिए 164 रन चाहिए।
9:13 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ ने गुजरात को दिया 164 रनों का लक्ष्य
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए मार्कस स्टायनिस ने सर्वाधिक 58 रन बनाए।
9:07 PM – LSG vs GT Live Score – राशिद को मिली पहली सफलता
राशिद खान ने आयुष बदोनी को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उन्होंने 11 गेंद में 20 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए।
9:04 PM – LSG vs GT Live Score – मोहित ने दिए 17 रन
मोहित शर्मा महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 17 रन लुटाए। पूरन ने एक छक्का लगाया, जबकि बदोनी ने दो चौके लगाए।
8:54 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ ने बनाए 121 रन
लखनऊ ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। आयुष 7 और पूरन पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:48 PM – LSG vs GT Live Score – मार्कस स्टायनिस लौटे पवेलियन
बल्लेबाज मार्कस स्टायनिस 43 गेंद में 58 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। नालकंडे ने उन्हें आउट किया।
8:40 PM – LSG vs GT Live Score -लखनऊ ने पूरे किए 100 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। मार्कस स्टायनिस ने 40 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है।
8:30 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल 31 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। नालकंडे ने उन्हें आउट किया।
8:30 PM – LSG vs GT Live Score – 12 ओवर के बाद 88 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में दो विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। गुजरात की टीम विकेट की तलाश में हैं लेकिन दोनों बल्लेबाजी काफी संभल कर खेल रहे हैं।
8:14 PM – LSG vs GT Live Score – मार्कस स्टायनिस और केएल राहुल ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
7:58 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 47 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 47 रन बनाए हैं। टीम ने क्विंटन डिकॉक और देवदत्त का विकेट गंवाया है।
7:45 PM – LSG vs GT Live Score – देवदत्त पडिक्कल सस्ते में हुए आउट
उमेश यादव ने लखनऊ को दूसरा झटका दिया है। देवदत्त पडिक्कल 7 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उमेश यादव को दूसरी सफलता मिली है।
7:32 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ को लगा पहला झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ओवर में बड़ा झटका लगा है। क्विंटन डिकॉक 4 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उमेश यादव ने उन्हें आउट किया।
7:12 PM – LSG vs GT Live Score –प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), शरथ बीआर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकांडे, मोहित शर्मा
7:02 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
6:46 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीन मैच में दो जीत से चौथे नंबर पर है जबकि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने दो मैच जीते हैं और दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसकी टीम अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है।
6:25 PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए हैं। कुछ देर में मैच के लिए टॉस होगा।
5:50PM – LSG vs GT Live Score – वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं, लेकिन लखनऊ के लिए बड़ी चिंता देवदत्त पडिक्कल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की खराब फॉर्म है।
5:24PM – LSG vs GT Live Score – लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक शानदार फॉर्म में है। डिकॉक ने पिछले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को राहुल से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। राहुल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
4:18 PM – LSG vs GT Live Score – मयंक यादव ने अपनी गति से अभी तक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पिछले दो मुकाबलों में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 27 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट लेकर 14 रन दिए।
3:22 PM – LSG vs GT Live Score – भारतीय तेज गेंदबाजी की नई सनसनी मयंक यादव के शानदार प्रदर्शन से पिछले दो मैच में जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना विजय अभियान जारी रखकर जीत की हैट्रिक लगाने की इरादे से मैदान पर उतरेगी।
1:50 PM – LSG vs GT Live Score – ये मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम को सात बजे होगा।
1:10 PM – LSG vs GT Live Score – आज सुपर संडे है तो दो मुकाबले देखने को मिलेंगे। दिन का पहला मैच दिल्ली और मुंबई के बीच है, जबकि डबल हैडर का दूसरा मुकाबला लखनऊ और गुजरात के बीच खेला जाएगा।
12:30 PM – LSG vs GT Live Score – गुजरात की टीम पर ज्यादा दबाव इस मैच में होगा, क्योंकि टीम पहले ही दो मुकाबले हार चुकी है। वहीं, लखनऊ ने सिर्फ एक मैच गंवाया है।
12:00 PM – LSG vs GT Live Score – मयंक यादव ने पहले दो मैचों में दमदार गेंदबाजी करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। ऐसे में गुजरात के खिलाफ क्या वे एक और दमदार प्रदर्शन करेंगे? ये देखने वाली बात होगी।
11:20 AM – LSG vs GT Live Score – ये मुकाबला काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि लखनऊ ने आखिरी मैच जीता है और गुजरात की टीम हारकर यहां पहुंची है।
LSG vs GT live Score – लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड
क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा , अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम, एश्टन टर्नर, प्रेरक मांकड़, काइल मेयर्स, मैट हेनरी, मोहसिन खान, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अर्शिन कुलकर्णी
LSG vs GT live Score – गुजरात टाइटंस स्क्वॉड
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नलकांडे, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर , मानव सुथार, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, जयंत यादव, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा