MI vs DC Live score IPL 2024 updates : मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का 20वां मैच में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चार महीने बाद मुंबई की ओर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। दिसंबर में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद सूर्यकुमार को हाल में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से खेलने की स्वीकृति मिली थी। मुंबई की टीम ने रोमारियो शेफर्ड और मोहम्मद नबी को भी एकादश में शामिल किया है। दिल्ली ने दो बदलाव करते हुए चोटिल मिशेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया है जबकि ऑलराउंडर ललित यादव को रसिक डार की जगह टीम में जगह मिली।
MI vs DC Live Score- तिलक वर्मा ने किया निराश
MI vs DC Live Score- मुंबई इंडियंस को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक वर्मा को खलील अहमद ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर शिकार बनाया। तिलक ने मात्र छह रन बनाए। तिलक अतिरिक्त उछाल को संभाल नहीं पाए और प्वॉइंट पर कैच थमा बैठे।
MI vs DC Live Score- ईशान के मिशन पर अक्षर ने लगाई रोक
MI vs DC Live Score- मुंबई इंडियंस को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा है। दो छक्के लगाकर मुंबई के लिए रेस्क्यू मिशन पर जुटे ईशान को 42 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया। अपनी ही गेंद पर अक्षर ने शानदार कैच पकड़ा।
MI vs DC Live Score- कप्तान हार्दिक मैदान पर
MI vs DC Live Score- सूर्या के सस्ते में आउट होने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक ने बोल्ड स्टेप लेते हुए खुद को चार नंबर पर प्रमोट किया है। इससे पहले के मैचों में वह निचले क्रम पर उतर रहे थे।
MI vs DC Live Score- सूर्या बिना खाता खोले आउट
MI vs DC Live Score- लंबे अरसे बाद मैदान पर लौटे सूर्यकुमार यादव को एनरिक नॉर्खिया ने बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेज दिया। सिर्फ दूसरी ही गेंद को सूर्या मिडऑन के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेजना चाह रहे थे, लेकिन कैच थमा बैठे।
MI vs DC Live Score- अक्षर ने दिया मुंबई को पहला झटका
MI vs DC Live Score- अक्षर पटेल ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड करके आउट करके मुंबई को बड़ा झटका दिया है। रोहित अपने अर्धशतक से एक रन पहले ही आउट हो गए।
MI vs DC Live Score- नॉन स्टॉप मोड में रोहित शर्मा
MI vs DC Live Score- छठवें ओवर में ललित यादव गेंदबाजी के लिए आए, लेकिन रोहित की सोच में कोई बदलाव नहीं। ललित की तीसरी-चौथी और छठवीं गेंद पर रोहित ने तीन चौके लगा डाले।
MI vs DC Live Score- पांच ओवर में MI के 60
MI vs DC Live Score- रोहित शर्मा कोई मुरौव्वत नहीं दिखा रहे। दिल्ली गेंदबाजी में स्पिनर अक्षर को लेकर आए तो रोहित ने पहली ही गेंद पर छक्के से स्वागत किया। पांच ओवर में मुंबई के 60 रन पूरे।
MI vs DC Live Score- रोहित शर्मा के दिल्ली के खिलाफ 1000 रन
MI vs DC Live Score- रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए। यह रन उन्होंने 34 पारियों में 6 अर्धशतक के साथ बनाए हैं।
MI vs DC Live Score- रोहित शर्मा का धाकड़ अंदाज
MI vs DC Live Score- रोहित शर्मा ने चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए झाय रिचर्डसन की लगातार दो गेंदों पर छक्के लगाकर अपना धाकड़ अंदाज दिखाया।
MI vs DC Live Score- मुंबई ने की अच्छी शुरुआत
MI vs DC Live Score- मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की है। तीसरे ओवर में ईशान किशन ने खलील को निशाना बनाया और एमआई के तीन ओवर में 33 रन बन चुके हैं।
MI vs DC Live Score- इशांत ने दूसरे ओवर में दिए 14 रन
MI vs DC Live Score- दूसरे ओवर में रोहित और ईशान किशन ने इशांत शर्मा को निशाने पर लिया। इस ओवर में अनुभवी गेंदबाज ने कुल 14 रन लुटा डाले।
MI vs DC Live Score- पहले ओवर में मुंबई के 7 रन
MI vs DC Live Score- पहले ओवर में मुंबई इंडियंस ने सात रन बनाए। रोहित और ईशान की जोड़ी को खलील ने की दिल्ली के लिए बॉलिंग की शुरुआत।
MI vs DC Live Score- मुंबई की प्लेइंग XI
MI vs DC Live Score- रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर) , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जे, जसप्रीत बुमराह
सब्स्टीट्यूट: आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहाल वढेरा, शम्स मुलानी
MI vs DC Live Score- दिल्ली की प्लेइंग XI
MI vs DC Live Score- पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद
सब्स्टीट्यूट: कुमार कुशाग्र, यश धुल, जैक फ्रेजर, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे
MI vs DC Live Score- मुंबई की टीम में तीन परिवर्तन
MI vs DC Live Score- मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में तीन परिवर्तन किए हैं। नमन धीर की जगह सूर्यकुमार यादव आए हैं। इसके अलावा मफाका की जगह रोमारियो और ब्रेविस की जगह मोहम्मद नबी को शामिल किया गया है।
MI vs DC Live Score- दिल्ली ने किए हैं दो बदलाव
MI vs DC Live Score- इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी टीम में बदलाव किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने घायल मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया है। वहीं, रासिख की जगह ललित यादव आए हैं।
MI vs DC Live Score- दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी बैटिंग
MI vs DC Live Score- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई के कप्तान हार्दिक ने कहा-वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते।
MI vs DC Live Score- लैंडमार्क पर रोहित शर्मा की निगाह
MI vs DC Live Score- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा की निगाह खास लैंडमार्क पर है। 23 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन पूरे हो जाएंगे।
MI vs DC Live Score- वानखेड़े की पिच का कैसा रहेगा मिजाज
MI vs DC Live Score- वानखेड़े के मैदान पर आईपीएल 2024 का अभी तक एक ही मुकाबला खेला गया है जहां मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए उस मुकाबले में एमआई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 125 ही रन बना पाई थी, इस स्कोर को आरआर ने 6 विकेट और 33 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था।
MI vs DC Live Score- मिचेल मार्श चोटिल
MI vs DC Live Score- दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला मिचेल मार्श मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज का मुकाबला चोट के चलते नहीं खेलेंगे। इसकी पुष्टी खुद सौरव गांगुली मैच से एक दिन पहले कर चुके हैं। मार्श को चोट कब और कहां लगी है इसकी कोई जानकारी नहीं है।