Kalki 2898 AD | प्रभास के साथ शूट करती दिखीं दिशा पाटनी, वायरल हुआ ‘कल्कि 2898 एडी’ का अहम सीन

[ad_1]

Loading

मुंबई: अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपने आने वाले फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस बीच फिल्म के शूट से तस्वीरें वायरल हुई हैं।

दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दिशा ने कल्कि 2898 एडी के सेट से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे अब सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

दिशा ने एक्स (ट्विटर) पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि इटली की तस्वीरें, एक फोटो में जहां दिशा के साथ एक्टर प्रभास भी दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक वीडियो में दिशा पाटनी कंबल ओढ़े कड़ाके की ठंड में शूटिंग करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

नाग अश्विन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म में प्रभास के साथ में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। कल्कि 2898 एडी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, खबर ये भी है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने कोई हिंट नहीं दिया है। बीते साल फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। दर्शक अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

प्रभास आखिरी बार अपनी फिल्म ‘सलार’ में नजर आए थे, जो सिनेमाघरों में काफी बड़ी हिट रही। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जमकर पसंद की गई। वहीं, योद्धा में दिशा पाटनी ने विलेन की भूमिका निभाई थी, जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आया था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *