[ad_1]
नई दिल्ली. सेंसर बोर्ड ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को ‘U/A’ सर्टिफिकेट देकर दर्शकों का दिल जीत लिया है. ‘U/A’ सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं. बता दें कि फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. इन दोनों के साथ ‘सालार’ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं.
‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. अली अब्बास ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ के लिए फेमस हैं. उनकी ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. इसके प्रड्यूसर हैं जैकी भगनानी। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज हो रही है. बॉक्स ऑफिस इस फिल्म का सामना अजय देवगन की फिल्म मैदान से होने वाली है. बता दें कि 10 अप्रैल को अजय की फिल्म रिलीज होने वाली है.
बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ भी लीड रोल में हैं.
#Xclusiv… ‘BADE MIYAN CHOTE MIYAN’ RUN TIME… #BadeMiyanChoteMiyan certified ‘UA’ by #CBFC on 2 April 2024. Duration: 164.00 min:sec [2 hours, 44 min, 00 sec]. #India
⭐ Theatrical release date: [Wed] 10 April 2024.#AkshayKumar #TigerShroff #PrithvirajSukumaran… pic.twitter.com/sEm92Q9VHd
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 3, 2024
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सीबीएफसी ने बड़े मियां छोटे मियां टीम से फिल्म में खास बदलाव करने का अनुरोध किया है. रिपोर्ट के अनुसार, तीन अलग-अलग सीन्स में 14 सेकंड के सीन धुंधले थे. इसके अलावा, 57 मिनट के आसपास के दृश्य में 19 सेकंड की कटौती की गई, इस प्रकार 25 प्रतिशत की कमी हुई. फिल्म के दूसरे भाग में, एक ब्रांड का नाम बदल दिया गया था. साथ ही, एक सीम में शराब के सेवन के बारे में एक रिजेक्ट भी कर दिया गया है. अब कुल काटछांट के बाद भी यह फिल्म 3 घंटे, 1 मिनट और 30 सेकेंड लंबी होगी.
.
Tags: Akshay kumar, Tiger shoff
FIRST PUBLISHED : April 4, 2024, 16:23 IST
[ad_2]
Source link