Reactor explodes in Telangana sangareddy factory 5 dead | तेलंगाना की फैक्ट्री में रिएक्टर फटा, 5 की मौत: मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, हादसे के वक्त 50 लोग मौजूद थे

संगारेड्डी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केमिकल फैक्ट्री में और भी लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। 10 अन्य घायल हो गए। घटना बुधवार (3 अप्रैल) की शाम 5 बजे की है।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कई अन्य लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों और मीडिया के मुताबिक, विस्फोट के समय इमारत में 50 लोग थे।

जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है उसका नाम एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड है। जो सांगरेड्डी जिले के चंदुर गांव में हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री से काला धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस बुलाई गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ ही हालत गंभीर है।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद की तस्वीरें

घायलों को तत्काल ही एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को तत्काल ही एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिखरा हुआ मलबा।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिखरा हुआ मलबा।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में लगी आग।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में लगी आग।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में हर तरफ मलबा फैल गया।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में हर तरफ मलबा फैल गया।

खबर अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *