Israel Airstrike in Syria top commander killed in attacks | इजराइल ने सीरिया पर हवाई हमला किया: ईरान के 2 सीनियर कमांडर समेत 7 की मौत, ईरानी एम्बेसी के पास वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया

[ad_1]

तेहरान15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरानी वाणिज्य दूतावास के पास की बिल्डिंग पर सोमवार शाम को F-35 फाइटर जेट से मिसाइलें गिराईं।

हमास के साथ जंग के बीच इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में सोमवार (1 अप्रैल) को एयरस्ट्राइक की। इसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो सीनियर कमांडर मोहम्मद रेजा जाहादी और मोहम्मद हादी हाजी रहीमी की मौत हो गई।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इजराइल ने सीरिया स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास यानी कॉनसुलेट बिल्डिंग में F-35 फाइटर जेट से मिसाइलें दागीं। इस हमले में कुल 7 लोगों की मौत की सूचना है। ईरान के सीरिया में एम्बेसडर होसैन अकबरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा है कि हम इन हमलों का जवाब जरूर देंगे।

द जेरूसलम पोस्ट ने ईरानी प्रेस का हवाला देते हुए बताया कि हमले के समय कंमांडर जाहादी फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेताओं के साथ गजा में चल रहे युद्ध को लेकर मीटिंग कर रहा था। इसी दौरान इजराइल के लड़ाकू विमान ने हमला किया।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में दो कमांडरों के अलावा IRGC के 5 ऑफिसर भी मारे गए हैं। इसमें होसैन अमान इलाही, मेहदी जलालती, मोहसिन सेदाघाट, अली अघबाबाई और अली सालेही रूजबहानी शामिल हैं।

इससे पहले इजराइल ने 28 मार्च को सीरिया के अलेप्पो शहर में भी एयरस्ट्राइक की थी। इस दौरान इजराइल ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह संगठन के ठिकानों को निशाना बनाया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस हमले में 38 लोगों की मौत हुई थी। इसमें हिजबुल्लाह के भी 5 सदस्य मारे गए थे।

हमले के बाद की तस्वीरें…

हमले से बिल्डिंग पूरी धराशायी हो गई। हमले के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हमले से बिल्डिंग पूरी धराशायी हो गई। हमले के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हमले के बाद बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई।

हमले के बाद बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई।

इजराइल ने सीरिया में ईरान के दूतावास के पास वाली बिल्डिंग को निशाना बनाया। इस बिल्डिंग में ईरान का वाणिज्य दूतावास था।

इजराइल ने सीरिया में ईरान के दूतावास के पास वाली बिल्डिंग को निशाना बनाया। इस बिल्डिंग में ईरान का वाणिज्य दूतावास था।

ईरान ने कहा- हमारे पास बदला लेने का अधिकार
ईरानी दूतावास ने इस हमले की निंदा की है। एम्बेसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इजराइल का यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों, डिप्लोमेसी के नियमों और वियना कन्वेंशन का उल्लंघन है। ईरान के सीरिया में एम्बेसडर होसैन अकबरी ने कहा कि यह शायद पहली बार है जब इजराइल ने हमारे दूतावास की आधिकारिक इमारत पर हमला किया है। इस इमारत पर हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का झंडा फहराते हैं।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा कि हमारे पास भी इसका बदला लेने का अधिकार है। हम इसका जवाब किस रूप में देंगे यह तय किया जाएगा। हालांकि इजराइल ने इन हमलों को सीधे स्वीकार नहीं किया। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता एडमिरल डैनियल ने कहा कि वाणिज्य दूतावास या दूतावास कि बिल्डिंग पर हमला नहीं किया गया है।

इजराइल ने सीरिया में ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया था
इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद से इजराइली सेना अब तक कई बार सीरिया में एयरस्ट्राइक कर चुकी है। जनवरी में ईरान ने दावा किया था कि इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक इमारत पर एयरस्ट्राइक की।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरान के मीडिया के हवाले से बताया था कि हमले में ईरान के 4 मिलिट्री एड्वाइजर और सीरिया के लिए ईरानी सेना के चीफ इंटेलिजेंस ऑफिसर की मौत हो गई थी।

तस्वीर पिछले साल फरवरी की है, जब इजराइल के हमले में सीरिया की एक इमारत तबाह हो गई थी।

तस्वीर पिछले साल फरवरी की है, जब इजराइल के हमले में सीरिया की एक इमारत तबाह हो गई थी।

इजराइल का दावा- सीरिया में ईरान समर्थित गुटों पर करते हैं हमला
2011 में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल ने सीरिया में सैकड़ों हवाई हमले किए हैं। पिछले साल फरवरी में भी इजराइल ने सीरिया पर मिसाइल दागी थी। हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला जिस इलाके में हुआ था, वहां सीरिया की सिक्योरिटी एजेंसी, इंटेलीजेंस हेडक्वॉर्टर और सीनियर अधिकारियों के घर हैं।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज के मुताबिक, वो उन जगहों पर हमला करते हैं जहां बड़ी मात्रा में इन ईरान समर्थक गुटों के हथियार रखे होते हैं। इजराइल के हवाई हमलों ने कई बार सीरिया के एयर-डिफेंस सिस्टम को टारगेट किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *