IPL 2024 DC vs CSK Emotional message and Photo with MS Dhoni You will see Rishabh Pant TWEET again and again – IPL 2024 DC vs CSK: एमएस धोनी को गले लगाते हुई फोटो और इमोशनल मैसेज… ऋषभ पंत का TWEET बार-बार देखेंगे आप, Cricket News

ऐप पर पढ़ें

Indian Premier League 2024 में दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस चेन्नई सुपरकिंग्स मैच के बाद पूरे स्टेडियम में जिस तरह का माहौल था, वह शायद ही इससे पहले कभी आपको देखने को मिला हो। विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो इस सीजन में उनकी पहली हार भी है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की हार के बावजूद स्टेडियम में मौजूद हर सीएसके फैन खुशी से नाच रहा था और वजह थी, महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग। धोनी इस सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे थे और उन्होंने महज 16 गेंदों पर नॉटआउट 37 रन ठोक डाले। धोनी ने इस पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अपनी पारी का आगाज जहां चौके से किया, वहीं पारी का अंत छक्के के साथ। हालांकि उनकी यह पारी भी सीएसके को जीत नहीं दिला पाई, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत ने जितनी अच्छी बैटिंग की, उतनी ही अच्छी विकेटकीपिंग और कप्तानी भी की। 

साल 2022 के अंत में एक्सिडेंट के बाद पंत आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले पाए थे और आईपीएल 2024 के साथ ही उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। पंत ने 32 गेंदों पर 51 रन बनाए और धोनी की ही तरह चार चौके और तीन छक्के लगाए। पंत के लिए यह पारी बहुत ज्यादा अहम थी। आईपीएल 2024 के पहले दो मैचों में उनका बैट कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंत 26 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। पंत ने इसके बाद झल्लाहट में अपना बैट साइट स्क्रीन पर दे मारा था। पंत ने सीएसके के खिलाफ जीत के बाद ट्विटर (अब X) पर लिखा, ‘हर रोज मैदान पर उतरना मुझे बहुत ज्यादा खुशी दे रहा है, जिससे प्यार हो, वही करना लग्जरी है। हमेशा शुक्रगुजार रहना चाहिए। किसी भी चीज को कम नहीं आंकना चाहिए। सबने मिलकर दमदार प्रदर्शन किया। अपना सिर नीचे करके हमें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना चाहिए।’ 

इस पोस्ट के साथ पंत ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक फोटो उनकी और महेंद्र सिंह धोनी की है। धोनी को पंत इस फोटो में गले लगा रहे हैं। फैन्स को यह फोटो बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। धोनी को पंत अपना गुरु मानते हैं और इंजरी से वापसी से पहले उन्होंने काफी समय धोनी के साथ बिताया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *