​’अल्लाह मेरा घर बर्बाद करने वालों को माफ नहीं करेगा’, मजबूरी में बनी एक्ट्रेस, स्क्रीन पर ताउम्र छिपाया बड़ा राज

[ad_1]

नई दिल्ली. फिल्मी सितारों की जिंदगी जितनी चकाचौंध भरी दिखती हैं, उतनी असल जिंदगी में नहीं होती. अपने दौर की एक टॉप एक्ट्रेस जिसने दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और राजकुमार जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया. लेकिन इस एक्ट्रेस की असल जिंदगी कांटों से भरी थी.

इंडस्ट्री की वो जानी मानी एक्ट्रेस जिसने अपने करियर में सिर्फ वो किरदार ही निभाए जो यादगार बन गए. फिल्मी दुनिया में अपनी धाक जमा चुकी इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी दुखभरी रही. बड़े पर्दे पर जहां दर्शक एक्टर के हर चेहरे का हर भाव बड़ी बारींकी से पहचान लेते हैं, उस बड़े पर्दे पर भी इस एक्ट्रेस ने अपना एक गहरा राज सालों तक छिपाए रखा. लेकिन जिंदगी के आखिरी दिनों में अपने जिंदगी में की गई गलतियों का भी इस एक्ट्रेस को काफी पछतावा हुआ था.

मां के आखिरी वक्त में रहा उनसे दूर, पहली कमाई 50 रुपए, 6300 करोड़ है नेट वर्थ, हॉलीवुड में काम नहीं करना चाहता स्टार

टॉप एक्ट्रेस ने रातोंरात गुपचुप रचाई थी शादी
एक्टिंग की दुनिया की वो टॉप एक्ट्रेस जिनका फिल्मों से जितना रिश्ता रहा उससे कहीं ज्यादा दर्द से रहा. उनकी जिंदगी में इतना दर्द था कि उन्हें फिल्मों में रोने के लिए कभी ना तो ग्लिसरिन का सहारा लेने की जरूरत पड़ी ना पानी की. अपने करियरम में भरपूर दौलत-शौहरत कमाने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं पाकीज में नजर आ चुकीं मीना कुमारी थीं, जिन्होंने 19 साल की उम्र में अपने से दोगुने उम्र के कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) संग सीक्रेट तरीके से शादी रचा ली थी.

फिल्म ‘मेरे अपने’ में एक्ट्रेस के काम को बेहद पसंद किया गया था

आर्थिक तंगी के चलते बनी एक्ट्रेस
घर की आर्थिक हालत ठीक ने होने की वजह से मीना ने महज सात साल उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. लेकिन पहचाना उन्हें फिल्म ‘बैजू बावरा’ से मिली, जिसने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया. साल 2015 में मीना कुमारी के सौतेल बेटे ताजदार ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू बताया था कि मीना कुमारी ने 8 महीने बाद ही कमल अमरोही से रिश्ता तोड़ लिया था. वह मीना को छोटी अम्मी कहते थे. उन्होंने बताया था कि अपने आखिर दिनों में मीना कुमारी को उनकी गलतियों का अहसास हो गया था. वह अक्सर इंडस्ट्री को यह कहकर कोस रही थीं कि अल्लाह उन्हें कभी माफ नहीं करेगा, जिन्होंने मेरा घर बर्बाद किया है.’

बता दें कि मीना कुमारी एक बार महाबलेश्वर से मुंबई आ रही थीं. इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में एक्ट्रेस के बायें हाथ की सबसे छोटी अंगुली टूट गई थी. इसके बाद मीना कुमारी हमेशा स्क्रीन पर अपनी उंगली साड़ी या दुपट्टे से छिपाए रखती थीं. ये गहरा राज उन्होंने हमेशा सबसे छिपाकर रखा. ये खुलासा कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने अपने एक इंटरवयू में किया था.

Tags: Bollywood actors, Bollywood news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *