Earthquake Today Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में सुबह-सुबह डोली धरती, भूकंप के तेज झटकों से लोगों की खुली नींद, 6.9 रही तीव्रता

[ad_1]

पापुआ न्यू गिनी: पापुआ न्यू गिनी में रविवार सुबह लोगों की नींद भूकंप के तेज झटकों के साथ खुली है. पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई है. GFZ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था. शुरुआत में इसकी तीव्रता 6.6 बताई गई थी. लेकिन बाद में 6.9 दर्ज की गई.

हालांकि, भूकंप के कारण कितने लोग हताहत हुए हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आम हैं, जो भूकंपीय “रिंग ऑफ फायर” के शीर्ष पर स्थित है. यह एक तीव्र टेक्टोनिक गतिविधि का एक चाप जो दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन में फैला हुआ है. हालांकि वे विरल आबादी वाले जंगल के ऊंचे इलाकों में व्यापक क्षति नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन वे विनाशकारी भूस्खलन को ट्रिगर कर सकते हैं.

पिछले साल भी आया था भूकंप
पिछले साल अप्रैल में कम से कम सात लोग मारे गए थे जब देश के अंदरूनी इलाके में जंगल से घिरे इलाके में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था. द्वीप राष्ट्र के नौ मिलियन नागरिकों में से कई प्रमुख कस्बों और शहरों के बाहर रहते हैं, जहां कठिन इलाके और सड़कों की कमी खोज और बचाव प्रयासों में गंभीर बाधा डाल सकती है.

पापुआ न्यू गिनी में सुबह-सुबह डोली धरती, भूकंप के तेज झटकों से लोगों की खुली नींद, 6.9 रही तीव्रता

भूकंप आने पर क्या करें
1. यदि भूकंप के झटके तेज महसूस हो रहे हैं तो आप घर में मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
2. यदि आप हाई राइज बिल्डिंग में रहेत हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे जाएं.
3. जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे.
4. ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
5. बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
6. भूकंप आने के दौरान आप ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. वाहन किसी खुली जगह पर खड़ी करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो.
7. भूकंप बहुत तेज आने के कारण आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मलबे के ढेर में दब गया है तो हिले-डुलें नहीं और ना ही वहां मौजूद किसी चीज को हटाकर खुद से बाहर आने की कोशिश करें.
8. अपने पास घर में हर समय आपदा राहत किट (disaster relief kit) एक बॉक्स में तैयार करके रखें.
9. घर के सभी बिजली स्विच, गैस, लाइट आदि को बंद कर दें. ये दुर्घटना का कारण बन सकते हैं.

Tags: Earthquake, Earthquake News, Papua New Guinea

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *