Donald Trump New Bible Controversy | God Bless The USA | ट्रम्प ने नई बाइबल बनाई, इसे बेच रहे: बोले- ये मेरी पसंदीदा किताब; इसमें राष्ट्रवाद और अमेरिका को महान बनाने की बातें

[ad_1]

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लोगों से नई बाइबल खरीदने की बात कही।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नई बाइबल बनाई है। इसमें वो राष्ट्रवाद और अमेरिका को महान बनाने की बात कर रहे हैं। साथ ही इसकी कॉपियां भी बेच रहे हैं।

इस नई बाइबल का नाम ‘गॉड ब्लेस द USA’ है। इसके कवर पर अमेरिकी झंडा भी बना हुआ है। लोग उनका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सत्ता में वापसी के लिए पवित्र ग्रंथों का दुरुपयोग हो रहा है।

तस्वीर नई बाइबल की है। इसमें अमेरिकी झंडा बना हुआ है।

तस्वीर नई बाइबल की है। इसमें अमेरिकी झंडा बना हुआ है।

एक बार फिर राष्ट्रपति बनना चाहते हैं ट्रम्प
दरअसल, ट्रम्प एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। वो नवंबर 2024 में होने वाले प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने गए हैं। ट्रम्प अपने कैंपेन में कहते आए हैं कि अमेरिका और डेमोक्रेसी को बचाने और महान बनाने की जरूरत है।

बाइबल खरीदने के लिए लोगों को मोटिवेट करते हुए ट्रम्प ने कहा, “सभी अमेरिकियों को अपने घर में बाइबल की आवश्यकता होती है, और मेरे पास बहुत सी हैं। यह मेरी पसंदीदा किताब है। मुझे इस बाइबिल का समर्थन करने और आपको इसे खरीदने करने के लिए प्रोत्साहित करने पर गर्व है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि बाइबल उनकी पसंदीदा किताब है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि बाइबल उनकी पसंदीदा किताब है।

किताब में अमेरिकी संविधान की कॉपी भी है
ट्रम्प ने जो बाइबल बनाई है उसमें अमेरिकी झंडे के साथ अमेरिकी संविधान, बिल ऑफ राइट्स, द डेक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेस और निष्ठा की प्रतिज्ञा (Pledge of Allegiance) की कॉपियां हैं। साथ ही सिंगर ग्रीनवुड के गाने ‘गॉड ब्लेस द USA’ का कोरस भी शामिल है।

सोशल मीडिया पर लोग इस बाइबल का विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- सत्ता में वापसी के लिए हमारे विश्वास और यहां तक ​​कि हमारे पवित्र धर्मग्रंथों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अमेरिकी मीडिया CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पादरी ने बताया कि ट्रम्प की बाइबल हिब्रू नियम की दस आज्ञाओं में से एक का उल्लंघन करती है, जिसमें व्यर्थ में भगवान का नाम लेना मना है।

नई बाइबल को पढ़ने में आसान बताया गया है। इसमें लिखे शब्दों का साइज बड़ा है जो आसानी से पढ़ जा सकता है।

नई बाइबल को पढ़ने में आसान बताया गया है। इसमें लिखे शब्दों का साइज बड़ा है जो आसानी से पढ़ जा सकता है।

नई बाइबल की कीमत 5 हजार रुपए
26 मार्च 2024 को ट्रम्प ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से गॉड ब्लेस द यूएसए बाइबल खरीदने की बात कही।

उन्होंने कहा, “हैप्पी होली वीक! आइए अमेरिका को फिर से प्रार्थना करने के लिए प्रेरित करें। जैसा कि हम गुड फ्राइडे और ईस्टर की ओर बढ़ रहे हैं, मैं चाहता हूं कि आप गॉड ब्लेस द यूएसए बाइबिल की एक कॉपी जरूर खरीदें। ये सिर्फ 60 अमेरिकी डॉलर (करीब 5 हजार रुपए) की है।

बाइबल का नाम सिंगरल ली ग्रीनवुड के देशभक्ति गीत से प्रेरित है। ली ग्रीनवुड अक्सर ट्रम्प की रैलियों में उनके साथ दिखाई दिए हैं।

तस्वीर 2018 में हुई एक रैली की है। इसमें ट्रम्प के साथ सिंगर ली ग्रीनवुड दिख रहे हैं।

तस्वीर 2018 में हुई एक रैली की है। इसमें ट्रम्प के साथ सिंगर ली ग्रीनवुड दिख रहे हैं।

बाइबल बेचने की एक वजह यह भी…
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ऐसे समय बाइबल बेच रहे हैं जब वो वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। उन पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। वो कई सिविल सिविल मुकदमे भी लड़ रहे हैं। ऐसे में उन पर कानूनी फीस भरने का बोझ है।

फरवरी 2024 में ही न्यूयॉर्क कोर्ट ने उन पर 2,946 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही उनके सभी बिजनेस पर 3 साल के लिए बैन भी लगा दिया। ट्रम्प पर यह कार्यवाही धोखाधड़ी के मामले (सिविल फ्रॉड केस) में की गई।

ट्रम्प पर आरोप था कि उन्होंने 100 मिलियन डॉलर, यानी 832 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का घोटाला किया। उन्होंने अपनी जमीन, जायदाद की झूठी जानकारी देकर अपनी नेटवर्थ बढ़ाई। न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स ने ट्रम्प पर ये केस किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *