कौन थी बॉलीवुड की टाइगर दीदी? पहली सुपरहिट फिल्म के बाद मिला था नाम, 10 साल बाद एक्ट्रेस ने बताया कारण

[ad_1]

मुंबई. कृति सैनन आज बॉलीवुड की टॉप एक्स्ट्रेसेज में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘बरेली की बरफी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में की. फरवरी में उनकी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया. रोबोट के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया. एक इवेंट में उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बात की. उन्होंने इनसाइडर और आउटसाइडर की की बहस पर प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने शाहरुख को अपना इंस्पिरेशन बताया जो सुपरस्टार बनने के लिए दिल्ली से मुंबई आए थे.

कृति सैनन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख खान पूरी तरह से आउटसाइडर हैं. वह इस बहस का सब सबसे बड़ा उदाहरण हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जब टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ रिलीज हुई थी, तो लोग अक्सर उन्हें ‘टाइगर दीदी’ कहकर बुलाते थे.

फिल्म ‘हीरोपंती’ का एक सीन. (फोटो साभारः Imdb)

कृति सैनन ने कहा कि लोगों को आपका नाम जानने और चेहरे से पहचानने में समय लगता है. खासकर तब जब आप फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है. उन्होंने बताया कि लंबे समय तक लोग उन्हें टाइगर श्रॉफ की फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तौर पर ही जानते थे. यहां तक अश्विनी अय्यर तिवारी और ‘बरेली के बरफी’ के डायरेक्टर भी उन्हें उस समय टाइगर दीदी ही कहते थे.

पहचान बनाने में लगता है समयः कृति सैनन

कृति सैनन जब आप एक्टिंग के बैकग्राउंड से नहीं होते तो आपको पहचान बनाने में थोड़ा समय लगता है कि आप कौन हैं? अगर आप सक्सेस को बनाए रखते हैं या आप लगातार काम कर रहे हैं, तो आप खुद ही इनसाइडर की तरह फील करने लगते हैं. लेकिन शुरुआत के सालों में सबको संघर्ष करना पड़ता है. चाहे आप इनसाइडर हो या आउटसाइडर.

Tags: Kriti Sanon, Tiger Shroff

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *