मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत; पुलिस फोर्स अलर्ट, धारा 144 लागू mukhtar anisari passes away live updates-uttar-pradesh news

Mukhtar Ansari Death News Updates: सजायाफ्ता माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बृहस्पतिवार देर शाम फिर बिगड़ गई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। रात 10 बजे के करीब मेजिकल कॉलेज के प्रिंसपल सुनील कौशल ने बताया कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। अंसारी के भर्ती होने के तुरंत बाद अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इससे पहले मंगलवार तड़के भी अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, लेकिन देर शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। मऊ से पांच बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है। अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, पंजाब, नई दिल्ली और कई अन्य राज्यों में लगभग 60 मामले लंबित हैं।  मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

Fri, 29 Mar 2024 12:37 AM

mukhtar ansari death: ऐसा केस जिसने मुख्तार अंसारी की पूरी हनक निकाल दी

 mukhtar ansari death:  यूं तो मुख्तार अंसारी पर कई केस दर्ज थे मगर वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 33 साल पुराने अवधेश राय हत्‍याकांड में मुख्‍तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यह वो केस था, जिसमें सजा पाकर मुख्तार की पूरी हनक जमींदोज हो गई। पूरी खबर पढ़ें।

Fri, 29 Mar 2024 12:18 AM

mukhtar ansari death: कहां हैं मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां?

mukhtar ansari death: मुख्तार की मौत के बाद सवाल यह है कि लंबे समय से फरार चल रहीं उनकी पत्नी अफशा सामने आएंगी या नहीं। मुख्तार की पत्नी अफशा आंसारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है। अब तक अफशा अंसारी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। मुख्तार की पत्नी अफशां पर 9 केस दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें।

Fri, 29 Mar 2024 12:15 AM

mukhtar ansari death: जब कृष्णानंद पर बरसाई गई थीं 500 राउंड गोलियां

mukhtar ansari death: मुख्तार अंसारी बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में भी आरोपी था। बीजेपी के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले कृष्णानंद राय की साल 2005 में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद पूरे प्रदेशभर में मुख्तार और अफजाल अंसारी का नाम कुख्यात हो गया था। पूरी खबर पढ़ें।

Fri, 29 Mar 2024 12:12 AM

mukhtar ansari death: मुख्तार अंसारी की मौत को पप्पू यादव ने बताया ‘हत्या’

mukhtar ansari death: अपराध और राजनीति की दुनिया का बड़े नाम रहे मुख्तार की मौत पर सियासत भी तेज हो गई है। यूपी से बिहार तक इस पर राजनीति होने लगी है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्तार की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने जेल में जहर देने की शिकायत की थी, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं, कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भी मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें।

Fri, 29 Mar 2024 12:11 AM

mukhtar ansari death: मुख्तार अंसारी की तीन दशक तक तूती बोलती रही

mukhtar ansari death: लाल झंडे से राजनीति की शुरुआत करने वाले अंसारी परिवार को सपा और बसपा का साथ मिला तो हसरतें परवान भी चढ़ीं। मऊ से लगातार पांच बार विधायक बना। तीन बार तो जेल में रहते हुए ही विधायक चुना गया। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद मुख्तार के पूरे परिवार पर नकेल कसी गई। पूरी खबर पढ़ें।

Fri, 29 Mar 2024 12:09 AM

mukhtar ansari death: कैसे क्राइम का दूसरा नाम बना मुख्तार अंसारी

mukhtar ansari death: 1963 में यूपी के युसुफपुर में जन्मे मुख्तार के दादा आजादी की लड़ाई लड़ चुके हैं। नाना ने देश के अपनी जान दे दी। फिर कैसे इतने प्रतिष्ठित परिवार का लड़का अपराध की गलियों में जा पहुंचा और जल्द ही पूर्वांचल का माफिया डॉन बन गया। पूरी खबर पढ़ें।

Fri, 29 Mar 2024 12:08 AM

मुख्तार की तरह आजम खान के साथ भी हो सकती है साजिश

सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर लिखा कि पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि ! 

इसके साथ ही लिखा कि देशभर में जेलों में बन्द राजनेताओं की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश माननीय सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकारों को दे अन्यथा जेलों में Slow Poison देकर एक एक कर राजनेताओं की हत्या करा दी जायेगी। चीन की तर्ज पर और मेडिकल बुलेटिन में बता दिया जायेगा कि हार्ट अटैक या पेट दर्द से मौत हो गई।

इसके साथ ही लिखा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से मेरी व्यक्तिगत अपील है कि 8 बार के विधायक, सांसद एवं अनेकों बार के कैबिनेट मंत्री रहे श्री आजम खान साहब को फौरन उत्तर प्रदेश की जेल से गैर बीजेपी शासित राज्य में तत्काल उन्हें शिफ्ट किया जाय उनके साथ भी अगली गंभीर साजिश हो सकती है। देश में आज किसी भी नागरिक की जान सुरक्षित नहीं है।

Fri, 29 Mar 2024 12:03 AM

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप ने लिखा, मुख्तार अंसारी निबट गया

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने एक्स पर लिखा कि कुख़्यात अपराधी मुख़्तार अंसारी निबट गया। अस्पताल में मौत। इससे पहले माफिया अतीक-अशरफ निबटे थे। योगी जी माफ़ियायों का काल हैं। जय जय बाबा गोरखनाथ भगवान।

Fri, 29 Mar 2024 12:01 AM

मुख्तार अंसारी की मौत की सीटिंग जज से जांच की मांग

आजाद अधिकार सेना ने मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत के क्रम में उन्हें धीमे जहर दिए जाने सहित अन्य आरोपों की हाईकोर्ट की सीटिंग जज से न्यायिक जांच की मांग की है। इसे लेकर पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया है। 

Thu, 28 Mar 2024 11:47 PM

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा, नारेबाजी

मुख्तार अंसारी की मौत की खबर मिलते ही गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में उसके घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को अपने-अपने घरों में जाने की अपील की। पुलिस की अपील अनसुनी करने पर मुख्तार अंसारी के विधायक भतीजे सुहैल अंसारी ने भी लोगों से अपील की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। नारेबाजी और तेज हो गई। इससे सुहैल को माइक छोड़ना पड़ गया।

Thu, 28 Mar 2024 11:46 PM

मुख्तार की मौत की जांच करा सकती है सरकार

पूरे यूपी में धारा 144 लगाने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की। टीवी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत की जांच के लिए यूपी सरकार न्यायिक आयोग का गठन कर सकती है।

Thu, 28 Mar 2024 11:39 PM

जेल में जहर देने की जताई थी आशंका

मुख्तार अंसारी ने जेल के खाने में जहर देने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि इससे उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गई है और ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है। पिछले गुरुवार को बाराबंकी की एमपी एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर मामले की पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी के वकील ने उसका प्रार्थना पत्र अदालत को सौंपा था।

Thu, 28 Mar 2024 11:35 PM

मुख्तार के घर पर भारी भीड़

मुख्तार अंसारी की मौत की खबर मिलते ही मोहम्मदाबाद में उसके पैतृक आवास पर समर्थकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM

बेटा अब्बास करेगा आखिरी रस्म

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्वांचल के कई जिलों मेंसुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह भी बताया जा रहा है कि कासगंज जेल में बंद मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी को पुलिस सुरक्षा में आखिरी रस्म के लिए लाया जाएगा।

Thu, 28 Mar 2024 11:23 PM

तीन जिलों में धारा 144 लागू

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मऊ, बांदा और गाजीपुर में निषेधाज्ञा लागू।

Thu, 28 Mar 2024 11:19 PM

मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस फोर्स तैनात

मेडिकल कॉलेज सूत्रों के अनुसार अंसारी को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सीसीयू में शिफ्ट किया गया । मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का भारी पुलिस फोर्स पहुंचा ।इससे पहले मंगलवार को पेट संबंधी समस्या के कारण मुख्तार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आराम मिलने के बाद उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Thu, 28 Mar 2024 11:19 PM

पूरा प्रशासन हॉस्पिटल में मुस्तैद

जेल सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम जैसे ही मुख्तार की हालत खराब हुई। तत्काल जिला प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पुलिस अधीक्षक अंकुरअग्रवाल सहित पूरा प्रशासन दलबल के साथ जेल पहुंचा और पर्याप्त सुरक्षा के साथ उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
 

Thu, 28 Mar 2024 11:18 PM

मेडिकल कॉलेज ने जारी कया बुलेटिन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर मुख्तार की मौत की पुष्टि की है। बुलेटिन के अनुसार 63 वर्षीय मुख्तार को रात आठ बजकर 25 मिनट पर उल्टी की शिकायत पर बेहोशी की हालत में लाया गया था। आठ डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया मगर भरसक प्रयास के बावजूद हार्ट अटैक के कारण मरीज की मौत हो गई।
 

Thu, 28 Mar 2024 11:11 PM

दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत

माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद अंसारी को जिला जेल से अस्पताल लाया गया था। बांदा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसपल सुनील कौशल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई। इससे पहले प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने इस बात की पुष्टि की थी कि अंसारी को तबीयत खराब होने के कारण दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *