Lok Sabha Elections 2024 Live News Phase Wise Polls Result Dates Schedule Parties Candidates Congress Vs Bjp – Amar Ujala Hindi News Live

11:48 AM, 26-Mar-2024

उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ‘तीन जून (दिवंगत राजनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री) एम करुणानिधि की 100वीं जयंती है और चार जून को लोकसभा चुनाव मतगणना है। हमें तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतकर तोहफा देना चाहिए।’

11:47 AM, 26-Mar-2024

तमिलनाडु के खेल मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने लोकसभा चुनाव से पहले तिरुवनमलाई जिले में प्रचार किया।

 

11:40 AM, 26-Mar-2024

माकपा ने एलान किया कि मदुरै व डिंडीगुल लोकसभा सीटों से सू. वेंकटेशन और आर सचिधानंदम चुनाव लड़ेंगे। जबकि तेलंगाना की भुवनगिरी सीट से मोहम्मद जहांगीर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार बिहार के खगड़िया से लोकसभा उम्मीदवार होंगे।

10:47 AM, 26-Mar-2024

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पदयात्रा करने से पहले पूजा-अर्चना की।

10:46 AM, 26-Mar-2024

तुरुवेकेरे में सोमवार को एक संयुक्त समन्वय बैठक के दौरान जेडीएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई

 

10:10 AM, 26-Mar-2024

स्टालिन ने मतदाताओं के साथ खिंचवाईं तस्वीरें

एमके स्टालिन ने मंगलवार सुबह यहां बाजार में लोगों और सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की और उनमें से कई के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सीएम कुछ लोगों से हाथ मिलाते नजर आए।

 

10:08 AM, 26-Mar-2024

मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक स्थानीय सब्जी मंडी का दौरा किया

डीएमके अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में 16 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को यहां एक स्थानीय सब्जी मंडी का दौरा किया और चुनाव प्रचार किया। उनके साथ उनकी बहन और स्थानीय सांसद कनिमोझी और राज्य की मंत्री अनीता आर राधाकृष्णन और गीता जीवन भी थीं।

10:07 AM, 26-Mar-2024

मैं भाग्यशाली हूं कि मैं संबलपुर से उम्मीदवार: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘देवी समलेश्वरी का मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं संबलपुर से उम्मीदवार हूं।’

 

10:03 AM, 26-Mar-2024

Lok Sabha Election Live: धर्मेंद्र प्रधान ने समलेश्वरी मंदिर में की पूजा; स्टालिन ने लोगों के साथ ली सेल्फी

लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *