Bollywood Holi 2024 | बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से मनाई होली, देखें रंग में सराबोर सितारे

[ad_1]

Loading

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: रंगों का त्यौहार होली खुशी का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर सभी लोग मतभेदों को मिटा कर जीवन में नया रंग भरने का प्रयास करते हैं। बॉलीवुड जगत भी इससे अछूता नहीं है। सितारों की होली भी कुछ इसी प्रकार की होती है। रील लाइफ के दुश्मन भी होली पर एक साथ नज़र आते हैं। हर साल की तरह इस साल भी फिल्मी सितारों ने अपनों के साथ बेहद शानदार तरीके से होली का जश्न मनाया। कुछ सितारों ने तो अपने आप को रंगों में सराबोर कर दिया। वहीं कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने तमाम प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

जावेद अख्तर ने रखी पार्टी
भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने मुंबई स्थित अपने घर पे विशेष होली पार्टी का आयोजन किया था जिसमें उनके बेटे फरहान अख्तर, बहु शिबानी दांडेकर समेत अभिनेत्री दिव्या दत्ता, दिया मिर्जा और ने कई स्टार्स शिरकत करते नजर आए। यहां इन्होंने एक दूसरे को रंग लगाकर इस फेस्टिवल को मनाया और साथ ही मीडिया के लिए पोज भी किया।

सिद्धार्थ-कियारा ने दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस बार होली पर अपने काम से ब्रेक लेकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड किया और होली मनाई। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ ने कियारा संग अपनी एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘होली का यह त्योहार सबको मुबारक।’ बता दें कि सिद्धार्थ की फिल्म ‘योद्धा’ पिछले 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

प्रीती जिंटा ने शेयर की फोटो
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा हर साल अपने परिवार के साथ विदेश में होली का त्योहार मनाती हैं। 25 मार्च को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति जीन के साथ होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। इन फोटोज के साथ प्यार भरा मैसेज लिखकर फैंस को होली विश किया और लिखा, ‘होली मनाने वाले आप सभी को शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपको और आपके परिवार को खुशी और शांति।’

अली-ऋचा ने मनाई होली
बॉलीवुड कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा ने जावेद अख्तर के घर पहुंचकर उनके साथ होली का त्योहार मनाया। इस दौरान ये पूरी तरह से रंगों में डूबे नजर आए। इन्होंने होली सेलिब्रेशन के साथ ही मीडिया के लिए भी पोज किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि ऋचा और अली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

बिग बी ने परिवार संग मनाई होली
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस बार अपने परिवार के साथ अपने आवास पर होली का आनंद लेते नजर आए। उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा द्वारा साझा की गई तस्वीर में वो बिग बी और जया बच्चन के साथ घर पर होली मनाती दिखी।

बता दें कि कभी बिग बी भी अपने घर ग्रैंड होली पार्टी रखा करते थे लेकिन अब स्वास्थ्य कारणों के चलते वे इसे सादगी से परिवार संग मनाते नजर आते हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *