Russia Terror Attack | शोक में डूबा रूस! मृतकों की याद में पुतिन ने जलाई मोमबत्ती, आज आधा झुका रहेगा राष्ट्रिय झंडा

[ad_1]

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (डिजाइन फोटो)

Loading

मास्को: रूस (Russia) की राजधानी मास्को (Moscow) के एक कंसर्ट हॉल में शनिवार (23 मार्च) को हुआ आतंकी हमला (Terrorist Attack) बड़ा घातक साबित हुआ। इस आतंकी हमले में अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी लापता लोगों के परिवार और दोस्त अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को चर्च में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रूसी विदेश मंत्रालय (Russian Foreign Ministry) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया, जिसमें पुतिन मोमबत्ती जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को याद किया।’ वहीं इससे पहले पुतिन ने शनिवार को आतंकी हमला को अंजाम देने वालों को दंडित करने का संकल्प लिया था।

झुका राष्ट्रीय ध्वज
रिपोर्ट्स के मुताबिक शोक संतप्त देश में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। रूस ने शोक के एक दिन के लिए झंडों को आधा झुका दिया। रूस की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बीते दो दशकों में रूस के अंदर सबसे घातक हमला है। सैकड़ों लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है और मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

बता दें, क्रॉकस सिटी में हुई इस गोलीबारी में 130 से अधिक लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 मार्च के दिन राष्ट्रीय शोक का एलान किया था। पुतिन ने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *