first Lunar Eclipse 2024 on holi all you need to know | साल का पहला चंद्र ग्रहण कल: भारत में दिखाई नहीं देगा; रूस और यूरोप के कई देशों में देखा जा सकेगा

[ad_1]

वॉशिंगटन/नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। (फाइल)

2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह सुबह 10:24 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:01 बजे तक चलेगा। कल यानी सोमवार 25 मार्च को ही होली है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

कुछ ही घंटे रहेगा असर
स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारतीय समय के हिसाब से सुबह 10:24 बजे शुरू होगा। इसका चरम यानी पीक टाइम दोपहर 12:43 होगा। दोपहर 3:01 बजे यह खत्म हो जाएगा। चंद्र ग्रहण के पहले की रात चंद्रमा पूर्ण स्वरूप में होगा।

चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। होली के दिन पड़ने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है।

चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। होली के दिन पड़ने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है।

किन देशों में नजर आएगा
भारत में यह दिखाई नहीं देगा। नॉर्थ और साउथ अमेरिका में लोग इसे देख सकेंगे। इसके अलावा आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, साउथ नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, जापान, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड्स और फ्रांस में भी यह नजर आएगा।

18 सितंबर को दूसरा चंद्र ग्रहण

  • चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। होली के दिन पड़ने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। यह धरती की छाया के बाहरी हिस्से से गुजर जाएगा। जिन देशों में यह दिखेगा। वहां भी बहुत साफ नजर नहीं आएगा।
  • इस दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक रेखा में होंगे। पृथ्वी बीच में होगी। इसकी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी।
  • इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को होगा। ये भी भारत में नहीं दिखेगा। अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में यह देखा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *