Moscow Attack | ISIS की गुंडागर्दी! मॉस्को अटैक का VIDEO किया जारी, हमले में अब तक 133 मौतें, राष्ट्रीय शोक डूबा रूस

[ad_1]

Loading

नई दिल्ली: मास्को (Moscow) अटैक पर मिली बड़ी खबर के अनुसार, आतंकी संगठन ISIS ने रूस की राजधानी मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले का वीडियो भी जारी किया है। खबरों के अनुसार, इसे गोलीबारी करने वाले एक आतंकी के कपड़ों पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया। 90 सेकेंड के इस ख़ास वीडियो में चारों आतंकियों की पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे धुंधले किए हैं।

इस वीडियो में एक आतंकी दूसरे आतंकी से उस जगह हमला करने का इशारा भी करता है, जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए छिपे थे। क्रोकस सिटी हॉल के फर्श पर लाशें, खून और धुआं भी दिख रहा है। बीते 22 मार्च की रात हुए इस हमले में अब तक 133 लोगों की मौत हुई है।हालांकि पहले आंकड़ा 143 बताया गया था। बाद में सरकार ने हमले के संदिग्धों से हुई पूछताछ रूसी टीवी चैनल्स पर भी दिखाई।

वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि, अधिकारियों ने हमले में सीधे तौर पर शामिल चार लोगों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह भी कहा हमलावर सीमा पारकर यूक्रेन की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। हालाँकि अब तक यूक्रेन ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस हमले को ‘‘बर्बर आतंकवादी कृत्य” करार दिया।इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब देश का यूक्रेन के साथ युद्ध आज तीसरे साल भी जारी है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *