Khyber Pakhtunkhwa | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में छत ढहने से छह लोगों की मौत

[ad_1]

Representative Image

Loading

पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सोमवार को एक कमरे की छत ढह जाने (roof collapse) से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुखद घटना खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के रघजई इलाके में हुई। 

 

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने वजीरिस्तान में घर ढहने से छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। 

 

यह भी पढ़ें

 

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ की और जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र राहत और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *