West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee Injured Serious Head Injury Latest News Update – Amar Ujala Hindi News Live

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee injured serious head injury Latest News Update

Mamata Banerjee
– फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। तस्वीर में ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल प्रमुख को चोट कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *