Pakistan Explosion | बम धमाके से दहला पेशावर, हादसे ने ले ली 2 लोगों की जान

[ad_1]

पाकिस्तान में बम ब्लास्ट (pic credit : X)

Loading

पेशावर: पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में रविवार को एक बम विस्फोट (Bomb Blast) में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना नसीर बाग रोड (Naseer Bagh Road)के बोर्ड बाजार में घटी। बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।

मृतकों के शवों और घायल व्यक्ति को खैबर टीचिंग हॉस्पिटल लाया गया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक और अपुष्ट खबरों के अनुसार इलाके में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाया गया था।” उन्होंने बताया कि घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है और बचाव अभियान चलाया गया है। 

यह भी पढ़ें

बहरहाल, अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने विस्फोट की निंदा की और पुलिस से घटना की एक रिपोर्ट मांगी है।  

(एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *