ऐप पर पढ़ें
Rohit Sharma Shubman Gill Century: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी कर मेहमानों की बखिया उधेड़ दी है। रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए इस दौरान टेस्ट करियर का 12वां तो शुभमन गिल ने चौथा शतक जड़ा। यह इन दोनों ही खिलाड़ियों का इस सीरीज का दूसरा शतक है। लंच ब्रेक तक भारत ने इंग्लैंड के 218 रनों के सामने पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास 46 रनों की बढ़त है। गिल 101 तो रोहित 102 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।