Fiza Sher Ali | खेल के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, पल भर में ही युवा मुक्केबाज ने तोड़ा दम

[ad_1]

खेल के दौरान फिजा शेर अली की मौत (फाइल फोटो)

Loading

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूंख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) की एक युवा महिला मुक्केबाज (Young Female Boxer) की प्रतिस्पर्धा के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई। बीस वर्ष की फिजा शेर अली (Fiza Sher Ali) को मरदान में यूथ टैलेंट हंट के दौरान 44 किलोवर्ग के मुकाबले में सिर में चोट लगी थी ।

पाकिस्तान जूडो महासंघ के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ वह पेशावर में बीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी और ट्रायल के लिये मरदान आई थी । वह इस खेल में नई थी ।” उन्होंने बताया कि वह मैच के दौरान तुरंत गिर गई और फिर उठ नहीं सकी।

यह भी पढ़ें

उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इससे कुछ दिन पहले ही 16 वर्ष की एक टेनिस खिलाड़ी की भी आईटीएफ जूनियर मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी ।   

(एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *