Unable to login, season is showing on the app | फेसबुक एक घंटे और इंस्टाग्राम डेढ़ घंटे डाउन रहा: फेसबुक सेशन एक्सपायर बता रहा था; इंस्टाग्राम पर फीड रीफ्रेश नहीं हो रही थी

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात 8.56 बजे डाउन हो गए। हालांकि करीब एक घंटे बाद फेसबुक और डेढ़ घंटे बाद इंस्टाग्राम सर्विस चालू हो गई।

मंगलवार 5 मार्च की रात मेटा कंपनी के दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को लॉगिन और फीड रिफ्रेश करने में दिक्कत आने लगी। फेसबुक पर यूजर्स के अकाउंट ऑटोमैटिक लॉगआउट हो गए। जबकि इंस्टाग्राम पर यूजर्स नई फीड्स को रीफ्रेश नहीं कर पा रहे थे। कुछ यूजर्स ने यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर भी कंप्लेन की।

फेसबुक लॉगिन करने के लिए यूजर्स के वॉट्सऐप और ईमेल पर रिकवरी कोड आ रहे थे, लेकिन कई यूजर्स के पास ये कोड नहीं आए। जिनके पास कोड आया भी, तो वह लोड नहीं हुआ।

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक रात करीब 9 बजे 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस समस्या के बारे में रिपोर्ट की।

इसमें 52% लोगों ने लॉगिन की समस्या, 40% लोग ऐप में और 8% लोगों ने वेबसाइट्स में समस्या के लिए रिपोर्ट किया।

जिसके बाद मेटा के स्पोक्सपर्सन एंडी स्टोन ने कहा- फेसबुक, इंस्टाग्राम की दिक्कतों को दूर करने का प्रयास जारी है।

फेसबुक लॉगिन करने पर ये मैसेज आ रहा था।

फेसबुक लॉगिन करने पर ये मैसेज आ रहा था।

एलन मस्क ने फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होने का मजाक उड़ाया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होने का मजाक बनाया। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की जिसमें मेटा से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को परेशान हालत में दिखाया गया। वहीं X को मस्ती के मूड में दिखाया गया। इस पर लिखा- यदि आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, तो इसका कारण यह है कि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं।

दिसंबर में X की सर्विस डाउन हुई थी
21 दिसंबर 2023 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस डाउन हो गई थी। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी।

यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था, जिसमें लिखा था ‘वेलकम टु X’। इससे प्लेटफॉर्म के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन प्रभावित हुए थे। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम पर भी कई लोगों ने X के डाउन होने की जानकारी दी थी।

2 साल पहले 6 घंटे बंद रहे थे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप
4 अक्टूबर 2021 को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे। जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह समस्या रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी थीं। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था। कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे।

5 साल पहले साढ़े 9 घंटे डाउन रहे थे
3 जुलाई 2019 को रात आठ बजे भारत, अमेरिका समेत कई देशों में फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन रहे। करीब साढ़े 9 घंटे डाउन रहने के बाद 4 जुलाई 2019 को इन्हें ठीक कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *