जामनगर की रंगीन शाम में सलमान खान ने अनंत अंबानी से किया मजाक, फिर दिया टाइट हग, टाइगर श्रॉफ को भी लगाया गले

[ad_1]

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के जश्न का आज यानी 3 मार्च को आखिरी दिन है. इसलिए आज की शाम कई खास प्रोग्राम्स होने वाले हैं और सिनेमा के स्टार्स पूरे जोश के साथ यहां अपने डांस का जलवा बिखेरते दिख रहे हैं. गुजरात के जामनगर में पहले रिहाना ने खूब लाइमलाइट लूटी और बॉलीवुड स्टार्स लगातार अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. जामनगर में इस वक्त सैकड़ों सितारों का मेला लगा है, जहां पर देश और दनिया भर की नामचीन हस्तियां देखने को मिल रही हैं. उन लोगों में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं, जो प्री-वेडिंग इवेंट की रंगीन शाम में चार चांद लगा रहे हैं. हाल ही में एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बॉलीवुड सितारे अनंत अंबानी को ग्रीट कर रहे हैं.

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो में सलमान खान टाइगर श्रॉफ और होने वाले दूल्हे अनंत अंबानी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सलमान पठानी सूट में काफी जच रहे हैं और इसी बीच उन्होंने अनंत के साथ एक जोक शेयर किया, जो एक ब्लू कलर के जैकेट- सूट में आकर्षक लग रहे थे. इसके बाद सलमान की नजर टाइगर पर पड़ती है और वो उन्हें गर्मजोशी से गले लगाते हैं. टाइगर ने सलमान के भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा का भी स्वागत किया. आपको बता दें कि सलमान खान का टाइगर श्रॉफ के साथ पुराना याराना है जिन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ कहीं प्यार ना हो जाए, राधे और बंधन जैसी कई फिल्मों में काम किया है और उनके साथ उनका करीबी रिश्ता है.

एक अन्य वीडियो में, बॉलीवुड की पावर तिकड़ी – शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान – को संगीत समारोह में धूम मचाते हुए देखा जा सकता है! इस दौरान आरआरआर के नाटू नाटू गाने पर तीनों खान ने डांस का जलवा बिखेरा. तीनों खानों ने ऑस्कर विजेता गाने के जादू को फिर से बनाकर सुर्खियां बटोरीं. जबकि उन्होंने गाने से प्रतिष्ठित हुक स्टेप किया, वीडियो में यह भी दिखाया गया कि सलमान, आमिर और एसआरके ने अपने खुद के गाने से स्टेप्स को भी दोहराया. इनमें छैया छैया का हुक स्टेप, मुझसे शादी करोगी का जीने के हैं चार दिन का टॉवल स्टेप और रंग दे बसंती का मस्ती की पाठशाला शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

Tags: Anant Ambani, Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Celebrations, Salman khan, Tiger Shroff



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *