[ad_1]
नवभारत डिजिटल: प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी का आगमन हो गया है। देशभर में गणेशोत्सव बड़े उत्साह के साथ मानया जा रहा है। विघ्नहर्ता बप्पा के चाहने वाले केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। जी हां जहां विश्वास है वहां अध्यात्म है। गणेश भगवान के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोग आपको हर जगह मिलेंगे फिर चाहे वह भारत हो या दुनिया का कोई और देश हों।
बप्पा, सिद्धि विनायक, मंगलमूर्ति, विघ्नहर्ता ऐसे कई नामों से जाने जाने वाले भगवान गणेश जी पूजा सभी देवताओं में पहले की जाती है। इन्हे लेकर कई रोचक कहानियां भी हमारे धार्मिक ग्रंथों में आज भी मौजूद है। भारत में बप्पा के कई प्रसिद्ध मंदिर है जहां भक्तिभाव से बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आते है, लेकिन क्या आपको पता है भारत के अलावा विश्व भर में कई ऐसे देश है जहां गणेश जी के कई मंदिर है।
तो आइए आज हम जानते है की विश्व में ऐसे कौन से देशों हैं जहां भगवान गणेश के मंदिर है और जहां रोजाना बड़े ही भक्ति भाव से बप्पा की पूजा अर्चना की जाती है। अगर आप विदेश में रहते है और भगवान गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करना चाहते है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते है विदेशों के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में…
नेपाल
पड़ोसी देश नेपाल में भारतीय संस्कृति की झलक देखी जाती है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां गणेश मंदिर है और एक दो नहीं बल्कि पुरे 8 गणेश मंदिर नेपाल में है।
- अशोक विनायक मंदिर, काठमांडू
- चंद्र विनायक मंदिर, काठमांडू
- जल विनायक मंदिर, चोबर
- कर्ण विनायक मंदिर, बुंगामाटी
- सिद्ध गणेश मंदिर, जनकपुर
- गिरजा गणेश मंदिर, फुलहारा
- विजय गणपति मंदिर, गोरखा
- सूर्य विनायक मंदिर, भक्तपुर
श्रीलंका
वैसे तो श्रीलंका में भगवान मुरुगन की पूजा की जाती है, लेकिन आपको बता दें कि यहां आज भी श्रीलंका में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रावण काल में विभीषण राम भक्त थे, इसलिए आज भी वहा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को माना जाता है, इसके अलावा हिंदू देवताओं को लेकर यह भी जानकारी है कि श्रीलंका में जो लोग शैव थे वे भगवान शिव के भक्त थे। ऐसे में यहीं वजह समझी जा सकती है कि आज भी श्रीलंका में हिंदू देवताओं की पूजा की जाती है। जी हां क्योंकि यहां गणपति जी के एक-दो नहीं बल्कि छह मंदिर है।
- कैलाश पिल्लईयर मंदिर, नल्लूर
- कन्नईकोठीकक्कई पिल्लईयर मंदिर, चुलीपुरम
- करुणाकर पिल्लईयर मंदिर, इनूवी
- श्री मुथु विनायक मंदिर, कोलंबो
- अरासकेसरी पिल्लईयर मंदिर, नीरवेली
- पिल्लईयर मंदिर, मुरुकंडी
अमेरिका
इस मामले में अमेरिका भी पीछे नहीं है। जी हां दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश कहें जाने वाला अमेरिका भी भगवान गणेश की पूजा अर्चना करता है। यहां न केवल भारतीय लोग रहते है बल्कि यहां हिंदू देवी देवताओं के मंदिर भी है। जी हां यहां कुल 7 गणेश मंदिर है जहां रोजाना पूजा पाठ की जाती है।
- गुजरात समाज हिंदू मंदिर, फ्लोरिडा
- महागणपति मंदिर, फीनिक्स, एरिजोना
- श्री गणेश मंदिर, सॉल्टलेक सिटी, ऊटाह
- श्री गणेश मंदिर, सीएटेल
- श्री गणेश मंदिर, अलास्का
- श्री गणेश मंदिर, उत्तरी टेक्सास
- वैदिका विद्या गणपति मंदिर, सेंट जॉर्ज, कैलिफोर्निया
कनाडा
दुनिया में कनाडा एक ऐसा देश है जहां बड़े पैमाने में सिख समुदाय के लोग रहते है, यह जानकारी तो आपको शायद पहले से ही होगी, लेकिन क्या आप यह जानते है की यहां भगवान गणेश के कुल 4 मंदिर हैं, जहां रोजाना बप्पा की पूजा-पाढ़ किया जाता है।
- मुथु विनयागर कोविल मंदिर, टोरंटो
- रिचमंड हिल गणेश मंदिर, टोरंटो
- श्री कटपक विनयागर रोविल मंदिर, ब्रैंपटन
- श्री महागणपति मंदिर, एडमॉनटन
इसके अलावा भी दुनिया में कई ऐसे देश है जहां भगवान गणेशजी का मंदिर है, आइए जानते है इस बारे में..
मलेशिया
- श्री गणेश मंदिर, कोट्टूमलाई
- श्री गणेशन मंदिर, जलान पुडु लामा
- श्री महागणपति मंदिर, इपोह
- श्री परम ज्योति विनायक मंदिर, इपोह
इंग्लैण्ड
- श्री गणपति मंदिर, लंदन
- श्री गणपति मंदिर, विंबलडन
- श्री शक्ति गणपति मंदिर, थॉर्नटन
दक्षिण अफ्रीका
- सिद्धिविनायक मंदिर, डर्बन गणेश मंदिर, लेडीस्मिथ
- गणेश मंदिर, माउंट एजकोंब ऑस्ट्रेलिया
- श्री सेवा विनायक मंदिर, ब्रिस्ब्रेन
- गणेश मंदिर, अडेलायड
- श्री वक्रतुंड विनायक मंदिर, मेलबर्न
सिंगापुर
- श्री सेगपंग विनायक मंदिर,
- 19 सेलॉन रोड श्री विनायक मंदिर, 78 केओंग सिआक
जर्मनी
- सिद्धिविनायक मंदिर, हैम
- विनायक मंदिर, हेलबॉर्न
नॉर्वे
- गणेश हिंदू मंदिर, ट्रोंडेम
फ्रांस
- श्री मणिकविनयकर आलयम मंदिर,पेरिस
कंबोडिया
- पद्मासन गणेश मंदिर, कंडाला
[ad_2]
Source link