Parineeti-Raghav Wedding | परिणीति और राघव ने हमेशा के लिए थामा एक-दूसरे का हाथ, रिसेप्शन में बेहद क्यूट दिखे कपल

[ad_1]

Parineeti-Raghav

राजस्थान/उदयपुर : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की दुल्हन बन गई हैं। दोनों ने आज 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में साथ जीने-मरने की कसमें खाई। कपल ने कड़ी सिक्योरिटी के बीच अपनी शादी रचाई है। राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए बोट से लीला पैलेस पहुंचे थें। परिणीति और राघव की शादी में उनके फैमिली वालों के अलावा दोस्त, राजनेता और फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रहीं।

परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी शामिल रहीं। वहीं अपनी फ्रेंड की शादी में सानिया मिर्जा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे। इस शादी में राघव चड्ढा की तरफ से उनके पैरेंट्स के अलावा उनके नाना-नानी और मामा भी मौजूद रहें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस शादी में शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें

90 दशक की थीम बेस्ड हुई संगीत सेरेमनी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी की रस्में 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास के साथ शुरू हुई। जिसके बाद शबद कीर्तन भी हुआ था। 19 सितंबर को परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी थी। 23 सितंबर को परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी हुई। जिसके बाद शाम को 90 दशक की थीम बेस्ड संगीत सेरेमनी हुई।

लीला पैलेस कोर्टयार्ड में रिसेप्शन करेंगे होस्ट 

24 सितंबर यानी आज दोपहर एक बजे उदयपुर के लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी हुई। उधर उसी समय परिणीति का चूड़ा सेरेमनी हुई। जिसके बाद दोपहर 2 बजे राघव बोट पर बारात के साथ लीला पैलेस पहुंचे और अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूजे के हो गए। शाम 6.30 बजे विदाई हुई और रात 8.30 बजे लीला पैलेस कोर्टयार्ड में कपल ने रिसेप्शन होस्ट किया। बता दें कि परिणीति और राघव ने 13 मई, 2023 को कपूरथला हाउस में सगाई की थी। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *