[ad_1]
मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। फिल्म की स्टारकास्ट ने खुद इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। यह ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
फिल्म योद्धा के धमाकेदार ट्रेलर में सिद्धार्थ खाकी वर्दी में जबरदस्त एक्शन करते और देश के दुश्मनों और आतंकियों का खात्मा करते नजर आए। ट्रेलर में सिद्धार्थ एक कमांडो की भूमिका में हैं। आर्मी ऑफिसर के किरदार में सिद्धार्थ काफी जंच रहे हैं। ट्रेलर में एक ओर जहां सिद्धार्थ और राशि खन्ना क रोमांस दिखा, वहीं दिशा पटानी की भी झलक दिख रही है।
यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज में कई बार बदलाव किया गया है। यह फिल्म पहले 11 नवंबर, 2022 को स्क्रीन पर आने वाली थी। इसके बाद 7 जुलाई, 2023 की तारीख तय की गई। फिर फिल्म की रिलीज डेट 15 सितंबर, 27 अक्टूबर और 1 दिसंबर 2023 घोषित की गई। आखिरकार फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है।
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे। सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया, वहीं इसमें सिद्धार्थ की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई।
[ad_2]
Source link