[ad_1]
![]()
मुंबई: कपिल शर्मा और सुनील गोवर जल्द ही कपिल शर्मा शो के डिजिटल वर्जन में नजर आने वाले हैं। दोनों की ये जोड़ी 6 साल बाद एक साथ नजर आएगी। 6 साल पहले विदेश दौरे के दौरान एक झगडे के कारण उन्होंने एक साथ काम करना बंद कर दिया था। हालांकि इस झगड़े को लेकर दोनों ने कभी कोई बात नहीं की, लेकिन इस मसले पर सुनील ग्रोवर ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में क्या सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच सब सही हो गया है? इसके जवाब में सुनील ग्रोवर ने कहा कि, ‘सच कहूं तो 6 साल पहले हमने जो किया था वो एक पब्लिसिटी स्टंट था, ताकि हम ये शो लॉन्च कर सके।’ वैसे बड़ी ही चालाकी से सुनील ने इस विषय पर जवाब देना टाल दिया।
बता दें कि साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का ये झगड़ा काफी चर्चित हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस झगड़े में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। बाद में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी थी, लेकिन फिर भी सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में वापस नहीं लौटे। अब जबकि सुनील ग्रोवर की वेबसीरीज ‘सनफ्लावर 2’ रिलीज होने वाली है, ऐसे मौके पर कपिल के साथ हुए अपने झगड़े पर उनका बयान भी किसी पब्लिसिटी स्टंट से कम नजर नहीं आता।
[ad_2]
Source link
