Manipur Violence Students Killing Viral Photos; Linthoingambi Hijam Father | मणिपुर सरकार से गुहार- हमारे बच्चों के शव दे दीजिए: जुलाई में लापता हुए थे 2 स्टूडेंट्स; पेरेंट्स की मांग- कैबिनेट में उठाया जाए मुद्दा

  • Hindi News
  • National
  • Manipur Violence Students Killing Viral Photos; Linthoingambi Hijam Father

इंफाल1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिता कुलजीत आठ महीने से लापता बेटी का शव ढूंढ़ने की गुहार लगा रहे।

मणिपुर हिंसा में करीब आठ महीने पहले मारे गए दो स्टूडेंट्स के शव अभी तक उनके परिजन को नहीं मिले हैं। सितंबर में उनकी लाश की तस्वीर सामने आने के बाद से दोनों के परिवार शव ढूंढ़ने में लगे हैं और मदद की गुहार कर रहे हैं।

इन स्टूडेंट्स की पहचान 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत के तौर पर हुई थी। लिनथोइंगंबी के पिता कुलजीत ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा की कैबिनेट मीटिंग में इस मद्दे को उठाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 8 महीनों से उन्हें बच्चों के कपड़े तक नहीं मिले हैं। हमें दोनों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

पिछले साल 6 जुलाई को 17 साल की लिंथोईगंबी कोचिंग क्लास के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी थी। उसके साथ हेमजीत भी तभी से लापता था। घटना के दो महीने बाद सोशल मीडिया पर दोनों के मरने की सूचना सामने आई थी। मणिपुर सरकार की ओर से दोनों की हत्या की पुष्टि की गई थी। इसके बाद से दोनों स्टूडेंट्स के परिजन शव की तलाश कर रहे हैं।

दोनों स्टूडेंट्स के लापता होने के बाद इंफाल में स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया था।

दोनों स्टूडेंट्स के लापता होने के बाद इंफाल में स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया था।

23 सितंबर को वायरल हुई थी स्टूडेंट्स की तस्वीर
23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद दो स्टूडेंट्स के शवों की फोटो सामने आई थी। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटो में दोनों की बॉडी जमीन पर पड़ी हुई नजर आ रही है। साथ ही लड़के का सिर कटा हुआ है। हालांकि, दोनों स्टूडेंट्स के शव अभी तक नहीं मिले हैं। दोनों स्टूडेंट्स आखिरी बार जुलाई में एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में दिखाई दिए थे।

सोशल मीडिया पर ये दो तस्वीरें वायरल हुईं…
पहली तस्वीर-
इसमें दो स्टूडेंट्स 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में छात्रा एक सफेद टी-शर्ट में है, जबकि हेमजीत चेक शर्ट में है और बैकपैक पकड़े हुए है। उनके पीछे दो बंदूकधारी भी नजर आ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर: इस तस्वीर में दोनों स्टूडेंट्स के शव झाड़ियों के बीच पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर मणिपुर के किस इलाके की है। पुलिस और जांच एजेंसी शव ढूंढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

अक्टूबर में CBI ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था
इन स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में CBI ने 1 अक्टूबर को 4 लोगों को अरेस्ट किया था। इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया।​​​​​ इसके बाद 11 अक्टूबर को CBI ने महाराष्ट्र के पुणे से पांचवें आरोपी को पकड़ा। 22 साल के पाओलुनमांग को CBI दोनों स्टूडेंट्स की हत्या का मास्टरमाइंट मान रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुवाहाटी की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 16 अक्टूबर तक CBI हिरासत में भेज गया था।

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल
राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

ये खबरें भी पढ़ें…

मणिपुर में किडनैप हुए ASP को सुरक्षाबल ने छुड़ाया; मैतेई संगठन के लोग घर से उठा ले गए थे

मणिपुर में मंगलवार को किडनैप हुए एडिशनल एसपी (ASP) अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबल ने छुड़ा लिया है। उनका अपहरण मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडर ने किया था। इंफाल ईस्ट की यह घटना मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें…

मैतेई को ST दर्जा देने पर विचार नहीं होगा:मणिपुर हाईकोर्ट ने फैसले से विवादित पैरा हटाया, इसी आदेश पर हिंसा भड़की थी

मणिपुर हाईकोर्ट ने 22 फरवरी को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने पर विचार करने के आदेश को रद्द कर दिया। जस्टिस गोलमेई गैफुलशिलु की बेंच ने आदेश से एक पैराग्राफ को हटाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की कॉन्स्टिट्यूशनल बेंच के रुख के खिलाफ था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *