Pakistan Viral Video | पाकिस्तान में फिर तार-तार हुई महिला सुरक्षा, कुर्ते पर छपे अरबी प्रिंट की वजह से भीड़ ने की शर्मनाक हरकत, देखें Video

[ad_1]

पाकिस्तान में महिला के साथ भीड़ की हरकत (design phot)

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media Viral) पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल (Pakistan Viral Video) हो रहा है जो इस देश में महिलाओं सुरक्षा की धज्जियां उड़ा रहा है। यहां मर्दों की भीड़ एक महिला पर ऐसे टूट पड़ी जैसे कोई भूका बिरयानी की प्लेट पर। माहौल इतना खराब हो गया की महिला की सहायता करने आई महिला पुलिस तक से लोग नहीं डरे और दौड़ दौड़ कर महिला पर हमला करते रहे। 

कुछ दिनों पहले जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘राम नाम सत्य’ वाले बयान की पाकिस्तानी लड़कियों ने जम कर तारीफ की थी और अपने देश में महिलाओं की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था का पर डर जाहिर किया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियों महिलाओं को और भीब भयभीत कर रहा है। 

वायरल होता वीडियो 

दरअसल, पडोसी मुल्क पाकिस्तान से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है जहां एक महिला को भीड़ ने इसलिए घेर लिया क्योंकि उन्होंने अरबी भाषा के प्रिंट वाला कुर्ता पहना हुआ था। भीड़ ने महिला पर ईशनिंदा का आरोप लगा कर घेर लिया और महिला को कुर्ता उतारने के लिए कहा, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने महिला को बचाया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां  महिला हाथों से अपना चेहरा ढके दिख रही है तो लोग उसे घेरे हुए लपकने की कोशिश कर रहे है। 

महिला पुलिस ने दिखाई बहादुरी 

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहनकर लाहौर के एक रेस्तरां में गई थीं, जहां कुछ लोगों ने उसे कुरान की आयतें समझ लिया। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया लोग महिला की जान के दुश्मन बन बैठे ऐसे में पुलिस को इत्तेला की गई। महिला की जान बचाने पुलिस की एक आला महिला अफसर  पहुंची। उन्होंने पहले भीड़ को समझाया फिर बहादुरी के साथ महिला को मर्दों की भीड़ के बीच से बचा ले गईं। 

ये महिला पुलिस सैयदा शहरबानो नकवी हैं जिन्होंने ड़ को शांत करने की कोशिश की और महिला को रेस्तरां से बाहर निकाला। महिला पुलिस की काबिलियत पर पाकिस्तान पुलिस ने कायद-ए-आजम पुलिस पदक देने की सिफारिश की है। 

यह भी पढ़ें

कुर्ते पर क्या लिखा था ?

दरअसल नकवी ने बताया कि महिला ने जो कुर्ता पहना था उस पर अभी के कुछ शब्द  लिखे थे जब कुछ लोगों ने इसे देखा तो इसे कुरआन की आयत समझलिया यहीं से ये विवाद बढ़ता गया और लोग महिला के पीछे हाथ धो कर पड़ गए, हालांकि बाद में पुष्टि की गई की कुर्ते पर कुरआन की आयत नहीं बल्कि अरबी में ‘हलवा’ लिखा था। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *