Taapsee Pannu Wedding | तापसी पन्नू बनेंगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड से रचाएंगी ब्याह!

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। आमिर खान की बेटी इरा खान के बाद रकुल प्रीत सिंह ने भी जैकी भगनानी के साथ सात फेरे ले ले चुकी हैं। अब बारी एक्ट्रेस तापसी पन्नू की है। अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने वाली तापसी पन्नू और मैथियास बो जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।खबरों के मुताबिक तापसी पन्नू जल्द ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं। 

बता दें कि तापसी पन्नू पिछले 10 साल से भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच माथियास बो के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया। तापसी और मैथियास मार्च के एंड में उदयपुर में एक सिख-ईसाई समारोह में शादी कर सकते हैं। वैसे कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं की है।

यह भी पढ़ें

तापसी पन्नू पिछले दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में नजर आई थी। जल्द ही वो प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ में नजर आने वाली हैं। वहीं 43 साल के माथियास बो डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार के यूरोपीय चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता रहे हैं। मैथियास ने साल 2020 में बैडमिंटन से संन्यास ले लिया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *