Chamkila Release On OTT | परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की ‘चमकीला’ का नया लुक OUT, ट्रेलर भी आया सामने

[ad_1]

Loading

मुंबई: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला ‘ का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दोसांझ मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है, साथ ही इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

बता दें कि अमर सिंह चमकीला पंजाबी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम थे। एक दौर था, जब इंडस्ट्री पर उनके नाम का डंका बजता था। वे पंजाब के हाईएस्ट पेड आर्टिस्ट थे। वहीं इस फिल्म में पंजाब के इस सुपरस्टार की दर्दनाक कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है। वीडियो में दिलजीत दोसांझ के लुक की झलक भी देखी जा सकती है। बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हैं, ‘एक बात मैं जानता हूं कि लोग क्या सुनना चाहते हैं, उन्हें क्या मजा आता है।’

यह भी पढ़ें

नेटफ्लिक्स के इंस्टा हैंडल पर इस वीडियो का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब वो म्यूजिक बजाते थे तो माहौल बन जाता था, चमकीला का अंदाज कुछ ऐसा था।’ यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी पंजाब के रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल निभाती नजर आने वाली हैं। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के गानों में भी अपनी आवाज दी है। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *