[ad_1]
मुंबई : चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) ने बीते बुधवार को चांद की सतह पर लैंड कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला और चंद्रमा पर पहुंचने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है। यह पूरे भारत के लिए बेहद गर्व का पल है। सभी इसके जश्न में डूबे हुए हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स के पास भी चांद पर जमीन है।
वहीं अब चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने के बाद लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या अब ये सितारें चांद पर भी अपना आशियाना बना पाएंगे। तो आइये जानते हैं कि वो कौन सेलेब्स है जिनके पास चांद पर भी है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) –
चांद पर जमीन के मालिक की लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का है, जी हां कई संपत्तियों के मालिक शाहरुख खान के पास चांद पर भी जमीन है, हालांकि उन्होंने ये संपत्ति खुद नहीं खरीदी है। बल्कि, उन्हें अपने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला फैन से चांद पर जमीन गिफ्ट के रूप में मिली है।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) –
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पास भी चांद पर जमीन है। उन्होंने साल 2018 में चांद के ‘सी ऑफ मस्कॉवी’ में जमीन खरीदी थी। सुशांत ने इंटरनेशनल लूनर लैंड्स से चांद पर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Priyanka Chahar Choudhary And Ankit Gupta) –
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की भी चांद पर प्रॉपर्टीज है। दोनों स्टार्स को उनके फैन ने चांद पर यह जमीन गिफ्ट की थी। जिसकी जानकारी खुद प्रियंका और अंकित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया था।
टॉम क्रूज (Tom Cruise) –
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के पास भी चांद पर जमीन है। इतना ही नहीं वो हॉलीवुड इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं।
निकोल किडमैन (Nicole Kidman) –
हॉलीवुड सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर निकोल किडमैन के पास भी चांद का टुकड़ा है। वो भी चांद पर जमीन की मालकिन हैं।
[ad_2]
Source link