India vs England 4th Test Day Highlights: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। शनिवार को मुकाबला के का दूसरा दिन था। दूसरे दिन इंग्लैंड का दबदबा देखने को मिला। इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में भारत की पहली पारी में हालत खस्त है। स्टंप्स के समय तक भारत ने 73 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव भारतीय टीम के संकटमोचक बने हुए हैं। दोनों आठवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर चुके हैं। जुरेल 20 और कुलदीप 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
बात इंग्लैंड की पारी की करें तो, मेहमानों को 353 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान जो रूट ने दिया, उन्होंने 122 रनों की नाबाद पारी केली। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं आकाशदीप को 3 सफलताएं मिली। इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत 7 विकेट के नुकसान पर 302 रनों से की थी। दूसरे दिन मेहमानों ने 51 रन जोड़े। भारत को आखिरी तीनों सफलताएं रविंद्र जडेजा ने दिलाई। जड्डू ने सबसे पहले रूट-रॉबिंसन की शतकीय साझेदारी को तोड़ा। रॉबिंसन 58 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन का शिकार किया। पहले दिन लंच ब्रेक तक 122 पर 5 विकेट खोने के बाद 353 रनों तक पहुंचना इंग्लैंड के लिए बड़ी बात है।
India vs England Live Score
India vs England Live Commentary in Hindi
दूसरे दिन का खेल समाप्त, जुरेल और कुलदीप बने भारतीय टीम के संकटमोचक
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप्स के समय भारत का स्कोर 73 ओवर में 219/7 था। जुरेल (30*) और कुलदीप (17*) नाबाद हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हो चुकी है।
India vs England Live Score- भारत ने छुआ 200 का आंकड़ा, क्रीज पर जुरेल और कुलदीप
India vs England Live Score- भारत ने 200 रन का आंकड़ा छू लिया है। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर 204/7 है। जुरेल 20 और कुलदीप 14 रन जोड़कर टिके हैं।
India vs England Live Score- आर अश्विन बने टॉम हार्टली का शिकार
India vs England Live Score- आर अश्विन 13 गेंदों का सामना करने के बाद एक रन ही बना सके। उन्हें हार्टली ने 56वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। जुरले 11 और कुलदीप यादव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs England Live Score- भारत ने खोया छठा विकेट, सरफराज सस्ते में आउट
India vs England Live Score- सरफराज खान ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। वह 53 गेंदों में 14 रन ही बना सके। उन्हें टॉम हार्टली ने 52वें ओवर में जो रूट को कैच कराया। ध्रुल जुरेल (6)* और आर अश्विन (0*) क्रीज पर हैं।
India vs England Live Score- यशस्वी लौटे पवेलियन, बशीर ने किया शिकार
India vs England Live Score- भारत का पांचवां विकेट यशस्वी जायसवाल के तौर पर गिरा है। उन्होंने 117 गेंदों में 73 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का मारा। यशस्वी को बशीर ने 47वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया।
India vs England Live Score- टीम इंडिया पहुंची 150 रन के पार
India vs England Live Score- टीम इंडिया ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। 45 ओवर का खेल होने के बाद भारत का स्कोर 155/4 है। यशस्वी 73 और सरफराज 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs England Live Score- तीसरे सत्र का खेल शुरू, यशस्वी-सरफराज ने संभाला मोर्चा
India vs England Live Score- तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। यशस्वी (55*) और सरफराज (1*) ने संभाला मोर्चा रखा है। बशीर ने 39वें ओवर में एक रन दिया, जो यशस्वी के बल्ले से निकला।
India vs England Live Score- जडेजा ने सस्ते में आउट, टी ब्रेक तक लड़खड़ाई पारी
India vs England Live Score- भारत को चौथा झटका रविंद्र जडेजा के रूप में लगा है। उन्होंने 12 गेंदों में 12 रन बनाए। जडेजा के बल्ले से दो छक्के निकले। उन्हें बशीर ने 37वें ओवर में पोप के हाथों लपकवाया। टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 38 ओवर में 131/4 था। यशस्वी 54 और सरफराज खान 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
India vs England Live Score- रजत पाटीदार का नहीं चला बल्ला
India vs England Live Score- भारत ने तीसरा विकेट रजत पाटीदार के रूप में खोया है। उन्हें बशीर ने 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पाटीदार ने 42 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 17 रन की पारी खेली। रजत के जाने के बाद रविंद्र जडेजा बैटिंग के लिए उतरे हैं।
India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक, भारत 100 के पार
India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल की शानदार फॉर्म जारी है। रांची टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक और अर्धशतक जड़ दिया है। 89वीं गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए। वह अभी तक 5 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगा चुके हैं। यशस्वी जायसवाल से इस बार भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वह इस सीरीज में अभी तक दो दोहरे शतक लगा चुके हैं।
India vs England Live Score- शुभमन गिल हुए आउट
India vs England Live Score- भारत को शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका 86 के स्कोर पर लगा है। शोएब बशीर ने गिल को 38 के निजी स्कोर पर LBW आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है। यशस्वी जायसवाल का साथ देने अब रजत पाटीदार आए हैं।
India vs England Live Score- शुभमन गिल ने बढ़ाई रनों की रफ्तार
India vs England Live Score- लंच ब्रेक के बाद शुभमन गिल ने रनों की रफ्तार बढ़ाई है। वह देखते ही देखते 38 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं, वहीं यशस्वी जायसवाल 42 के स्कोर पर है। भारत का स्कोर 22 ओवर के बाद 84 रन हो गया है।
India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल बचे
India vs England Live Score- 20वें ओवर की आखिरी गेंद यशस्वी जायसवाल के बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर बेन फोक्स के दस्तानों में गई। इंग्लैंड इस कैच को क्लेम कर रहा था, मगर थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद विकेट कीपर के दस्तानों में पहुंचने से पहले जमीन को छू गई थी। हैरानी इस बात की है कि इंग्लैंड रिप्ले देखने के बाद भी जश्न मना रहा था। हालांकि थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया।
India vs England Live Score- भारत का स्कोर 50 के पार
India vs England Live Score- 18वें ओवर में शुभमन गिल ने स्क्वॉयर लेग की दिशा में जेम्स एंडरसन को चौका लगाकर भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चार ओर रन बटोरे। गिल इसी के साथ 20 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं यशस्वी 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।
India vs England Live Score- एंडरसन कर रहे हैं परेशान
India vs England Live Score- लंच ब्रेक के बाद बेन स्टोक्स ने एक बार फिर जेम्स एंडरसन को अटैक पर लगाया है। वह दोनों युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को परेशान कर रहे हैं। हालांकि गिल और यशस्वी उन्हें अच्छे से टैकल भी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 50 रन के करीब है।
India vs England Live Score- लंच ब्रेक के बाद खेल हुआ शुरू
India vs England Live Score- लंच ब्रेक के बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर उतर चुकी है। शोएब बशीर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। गिल ने उनके ओवर में कदमों का इस्तेमाल कर पारी का पहला चौका लगाया। भारत को ऐसे ही अटैकिंग गेम खेलने की जरूरत है।
India vs England Live Score- लंच ब्रेक
India vs England Live Score- दूसरे दिन के लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। भारत ने इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में लंच तक 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया मेहमानों से 319 रन पीछे हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 27 तो शुभमन गिल 4 रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हो गई है। भारत को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है जो 2 रन बनाकर आउट हुए।
India vs England Live Score- इंग्लैंड ने किया गेंदबाजी में बदलाव
India vs England Live Score- 8 ओवर के बाद इंग्लैंड ने गेंदबाजी में बदलाव किया है। जेम्स एंडरसन की जगह अटैक पर शोएब बशीर आए हैं। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल यहां से थोड़ा खुलकर बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
India vs England Live Score- 6 ओवर के बाद भारत 20/1
India vs England Live Score- इंग्लैंड ने भारत पर अपना शिकंजा कसा हुआ है। पहले 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन है। यशस्वी जायसवाल 16 तो शुभमन गिल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने एकमात्र विकेट रोहित शर्मा के रूप में खोया है जिनका शिकार जेम्स एंडरसन ने किया। एंडरसन और रॉबिंसन ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है।
India vs England Live Score- एंडरसन ने किया रोहित शर्मा का शिकार
India vs England Live Score- पारी के तीसरे ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 2 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया है। एंडरसन की गेंद हिटमैन के बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर बेन फोक्स के दस्तानों में गई।